सातवां मेगा अभियान में 37 हजार लोगों ने ली कोरोना का टीका

मिशन छह करोड़ टीका लक्ष्य को पूरा करने के लिए सोमवार को सातवां कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। 432 केंद्रों पर चले अभियान में लगभग 37 हजार लोगों को टीका लगाया गया। डीआइओ डा. आरकेपी साहु ने बताया कि 18 अक्टूबर को जिले के 432 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का सातवां महाअभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:43 PM (IST)
सातवां मेगा अभियान में 37 हजार लोगों ने ली कोरोना का टीका
सातवां मेगा अभियान में 37 हजार लोगों ने ली कोरोना का टीका

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। मिशन छह करोड़ टीका लक्ष्य को पूरा करने के लिए सोमवार को सातवां कोरोना टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। 432 केंद्रों पर चले अभियान में लगभग 37 हजार लोगों को टीका लगाया गया। डीआइओ डा. आरकेपी साहु ने बताया कि 18 अक्टूबर को जिले के 432 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का सातवां महाअभियान चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा व प्रशिक्षु जीएनएम को भी अभियान में लगाया गया । किसी पंचायत में एक तो किसी दो व तीन केंद्र बनाया गया है। इस अभियान में 37 हजार लोगों को टीका लगाने का कार्य किया गया जबकि 75 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था। कहा कि पहले डोज के निर्धारित लक्ष्य को पाने की करीब जिला पहुंच गया है। कहा कि महाअभियान के बावजूद टीकाकरण से वंचित रहने वाले लोगों का सर्वे कार्य 19 से 21 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। आशा व सेविकाओं के माध्यम से मतदाता सूची के आधार पर सर्वे कर पता लगाया जाएगा कि घर में 18 से ऊपर के कोई व्यक्ति टीका लेने से वंचित रह गया है। उसकी सूची बना अलग से अभियान चला उन्हें भी प्रतिरक्षित किया जाएगा। अबतक 17.83 लाख से अधिक कोरोना टीका का डोज लगाया जा चुका है। जिसमें से 14,22,623 व्यक्तियों ने सिर्फ प्रथम डोज जबकि 3,60,479 लोगों ने दोनों खुराक की टीका ले चुके हैं।

सूर्यपुरा के 10 केंद्रों पर 700 लोगों को लगा कोरोना का टीका

संवाद सूत्र ,सूर्यपुरा:रोहतास। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 10 केंद्रों पर मेगा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत कुल 1650 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान लगभग 700 से अधिक लोगों को कोरोना टीका का पहला व दूसरा डोज दिया गया।

स्वास्थ्य प्रबंधक मो. इरफान खान ने बताया कि सोमवार को आयोजित मेगा टीकाकरण शिविर के लिए प्रखंड क्षेत्र में मध्य विद्यालय बलिहार, मध्य विद्यालय गोशालडीह, मध्य विद्यालय शिवोबहार, मध्य विद्यालय कवई, कन्या प्राथमिक विद्यालय सूर्यपुरा ,हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर इमिरिता, मध्य विद्यालय कर्मा मध्य विद्यालय अलीगंज मध्य विद्यालय डेबरिया तथा मध्य विद्यालय खरोज सहित 10 टीकाकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जहां निर्धारित लक्ष्य के आलोक में लगभग 700 लोगों ने कोरोना टीका लिया। वहीं क्षेत्र में टीकाकरण के लिए शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा मतदाता सूची के आधार पर सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी