रोहतास में कोरोना के मिले 35 मरीज, 10 स्वस्थ होकर घर लौटे

रोहतास। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। स्वस्थ होकर घर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 05:48 PM (IST)
रोहतास में कोरोना के मिले 35 मरीज, 10 स्वस्थ होकर घर लौटे
रोहतास में कोरोना के मिले 35 मरीज, 10 स्वस्थ होकर घर लौटे

रोहतास। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की तुलना में पिछले दो दिनों से नए संक्रमितों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को 35 नए मरीज मिले हैं, जबकि10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6379 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 6202 पर पहुंच गया है। सक्रिय 136 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के लिए बस इतनी राहत की बात है कि आइसोलेट होने वाले अधिकतर संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ठंड को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान जिले में कोरोना के सिर्फ 35 नए मरीज मिले हैं जबकि 10 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 136 रह गई है, जिसमें से चार का इलाज सदर अस्पताल सासाराम, अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी व बिक्रमगंज के अलावा एनएमसीएच पटना में चल रहा है, जबकि 132को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अबतक 299566 सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया गया है, जिसमें से 297735 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और 1282 सैंपल का रिपोर्ट आना बाकी है। चार नवंबर को 3025 सैंपल संग्रहित किया गया था। कोरोना मीटर :

नए मामले (शुक्रवार) : 35

एक दिन पहले मिले मरीज : 28

ताजा स्वस्थ हुए मरीज : 10

एक दिन पूर्व स्वस्थ मरीज : 14

अबतक कुल मृतकों की संख्या : 41

सक्रिय मरीजों की संख्या : 136

कंटेनमेंट जोन : 10

हॉट स्पॉट : 00

chat bot
आपका साथी