बिक्रमगंज व अकोढ़ीगोला के 23 पंचायतों में 20 नए मुखिया

रोहतास। पांचवें चरण में बिक्रमगंज व अकोढ़ीगोला प्रखंड के पंचायत चुनाव में भी परिवर्तन का लह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:33 PM (IST)
बिक्रमगंज व अकोढ़ीगोला के 23 पंचायतों में 20 नए मुखिया
बिक्रमगंज व अकोढ़ीगोला के 23 पंचायतों में 20 नए मुखिया

रोहतास। पांचवें चरण में बिक्रमगंज व अकोढ़ीगोला प्रखंड के पंचायत चुनाव में भी परिवर्तन का लहर साफ दिखाई दिया। मंगलवार को आए चुनाव नतीजों में अकोढ़ीगोला के 11 पंचायतों में से सिर्फ तीन निवर्तमान मुखिया ही अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे वहीं बिक्रमगंज के सभी पंचायतों में नए चेहरे को लोगों ने पंचायत की जवाबदेही सौंपी है। अकोढ़ीगोला में दोबारा चुनाव जितने वाले मुखिया में अकोढ़ी पंचायत से किरण देवी ,तेतराढ़ पंचायत से धर्मेंद्र चौधरी तथा बांक पंचायत से अंजनी कुमारी अपनी सीट दोबारा बचाने में कामयाब रहीं। चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रतिनिधियों में बलिगांव पंचायत की निवर्तमान मुखिया सोनिया कुंवर तथा बिसेनीकला के निवर्तमान मुखिया सिकंदर सिंह की मौत हो गई है, वहीं चांदी पंचायत की निवर्तमान मुखिया धर्मशीला देवी तथा बाघाखोह से निवर्तमान मुखिया शिवनाथ सिंह इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़े थे। पकड़िया पंचायत से तेतरी देवी ,बरुणा पंचायत से अरविन्द कुमार ,बराढ़ी पंचायत से नीलम कुमारी तथा मुडियार पंचायत से विपिन बिहारी गुप्ता को पराजय का मुंह देखना पड़ा है।

वहीं बिक्रमगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव में सभी पंचायतों के मुखिया नए चेहरे हुए हैं। शिवपुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया अमित सिंह इस बार अपने चुनाव नहीं लड़ अपनी पत्नी श्वेता सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, जहां वे जीत दर्ज की। इस चुनाव में खास बात यह रही कि अधिकांश निवर्तमान मुखिया दूसरे स्थान पर जबकि कुछ तीसरे स्थान पर भी रहे। प्रखंड में सर्वाधिक मत से जीत जमोढ़ी पंचायत के निर्वाचित मुखिया मनोज कुमार की हुई जबकि खैरा भूधर के निवर्तमान मुखिया साबिर हुसैन की सबसे कम मतों से हार हुई। जमोढ़ी पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया मनोज कुमार को 2228 मत मिले वहीं दूसरे स्थान पर रहे निवर्तमान मुखिया हरिवंश राम को महज 1298 मत प्राप्त हुए। मनोज कुमार ने निवर्तमान मुखिया को 930 मतों के अंतर से पराजित किया। सबसे कम मत से जीतने वाले खैरा भूधर के नवनिर्वाचित मुखिया राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता (1693) बने। उन्होंने मात्र तीन मत के अंतर से निवर्तमान मुखिया साबिर हुसैन (1690 ) को पराजित किया। मुखिया का चुनाव परिणाम प्रखंड - बिक्रमगंज पंचायत-कुसुमहरा पद-मुखिया रेखा सिंह-1701 मत(विजेता) अनुपम दुबे- 1406 मत पंचायत-नोनहर आभा कुमारी-1791 मत(विजेता) कुमारी शोभा सिंह-1362 मत

पंचायत-जमोढ़ी मनोज कुमार-2228 मत(विजेता) हरिवंश राम-1298

पंचायत-मरौना नीतू देवी-1188 मत(विजेता) अंकित कुमार मिश्र-1028 मत

पंचायत-मोहनी नीतू कुमारी-1691 मत(विजेता) कांति देवी-1004 मत

पंचायत-शिवपुर श्वेता सिंह-2165 मत(विजेता) सुनैना देवी-1820 मत

पंचायत-खैरा भूधर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता-1693 मत(विजेता) साबिर हुसैन-1690 मत

पंचायत-मानपुर अनिता देवी-1759 मत(विजेता) रेणु देवी-1735 मत प्रखंड - अकोढ़ीगोला

पंचायत -अकोढ़ी

किरण देवी 1889 मत विजेता दिल अफरोज खातून 1322 पंचायत - चांदी पुष्पा देवी 2641 मत विजयी मुनी देवी 1976 मत पंचायत - तेतराढ़ धर्मेंद्र चौधरी 1935 मत विजयी प्रमोद कुमार 1287 मत पंचायत - पकड़िया मो. परवेज आलम 1640 मत विजयी तेतरी देवी 1370 मत पंचायत - बरुणा मुन्ना राम 2315 मत विजयी अरविन्द कुमार 1620 मत पंचायत - बराढ़ी सुनीता देवी 3683 मत विजयी नीलम कुमारी 1749 मत पंचायत - बलिगांव पूनम देवी 1042 मत, विजयी प्रिय सिंह 872 मत पंचायत - बांक अंजनी कुमारी 1200 मत विजयी ज्योति कुमारी 1068 मत पंचायत - बाघाखोह राम प्रवेश सिंह 1242 मत विजयी हरेराम सिंह 1142 मत पंचायत - मुडियार वीरेंद्र तिवारी 2341 मत विजयी विपिन बिहारी गुप्ता 1892 मत पंचायत - विसेनी कला प्रेमा देवी 1609 मत विजयी अशोक कुमार सिंह 1300 मत

chat bot
आपका साथी