रोहतास में कोरोना के मिले 17 मरीज, 12 स्वस्थ होकर घर लौटे

रोहतास। जिले में बुधवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले जबकि 12 स्वस्थ होकर घर लौट गए। न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 05:02 PM (IST)
रोहतास में कोरोना के मिले 17 मरीज, 12 स्वस्थ होकर घर लौटे
रोहतास में कोरोना के मिले 17 मरीज, 12 स्वस्थ होकर घर लौटे

रोहतास। जिले में बुधवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले, जबकि 12 स्वस्थ होकर घर लौट गए। नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट किया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6316 हो गई है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 6178 पर पहुंच गया है। सक्रिय 91 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान जिले में कोरोना के सिर्फ 17 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक 98 फीसद मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 97 रह गई है, जिसमें से छह का इलाज सदर अस्पताल सासाराम, अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी व बिक्रमगंज के अलावा एनएमसीएच पटना में चल रहा है, जबकि 91 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अबतक 293462 सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया गया है। इसमें से 291471 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और 1441 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। तीन नवंबर को 3011 सैंपल संग्रहित किया गया था। कोरोना मीटर :

नए मामले (बुधवार) : 17

एक दिन पहले मिले मरीज : 19

ताजा स्वस्थ हुए मरीज : 12

एक दिन पूर्व स्वस्थ मरीज : 07

अबतक कुल मृतकों की संख्या : 41

सक्रिय मरीजों की संख्या : 96

कंटेनमेंट जोन : 10

हॉट स्पॉट : 00

रिकवरी दर : 98 फीसद

chat bot
आपका साथी