दावथ में तैयार हुए 121 पशु शेड, मिल रहा रोजगार

प्रखंड क्षेत्र में पौधारोपण के बाद पशु शेड बनाने का कार्य जोरों पर है जिसका लाभ गरीब व बेरोजगार लोगों मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 05:45 PM (IST)
दावथ में तैयार हुए 121 
पशु शेड, मिल रहा रोजगार
दावथ में तैयार हुए 121 पशु शेड, मिल रहा रोजगार

रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में पौधारोपण के बाद पशु शेड बनाने का कार्य जोरों पर है, जिसका लाभ गरीब व बेरोजगार लोगों मिलेगा। पीओ दीपक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पशु शेड बनाने का कार्य जोरों पर है। अभी तक इस कार्य में दावथ पंचायत अव्वल है। पूरे प्रखंड में 121 पशु शेड, 20 बकरी शेड, चार मुर्गा शेड व नौ वर्मी कम्पोस्ट के बेड तैयार हो गए हैं। जिससे पशुपालक लाभुकों को लाभ तो मिलेगा ही साथ में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे लॉकडाउन में लोगों को काफी मदद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि सभी को ससमय किए कार्य की राशि का भुगतान कर दिया जाए।

chat bot
आपका साथी