पोखर में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत

केनगर थाना क्षेत्र के काझा कोठी पोखर में डूबने से एक 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:44 PM (IST)
पोखर में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत
पोखर में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत

के.नगर (पूर्णिया)। केनगर थाना क्षेत्र के काझा कोठी पोखर में डूबने से एक 18 वर्षीय 12 वीं के छात्र की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार दिन के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम ऋतु राज बताया जा रहा है। वह काझा कोठी हाटबाड़ी गांव निवासी बबलू राम का पुत्र था और व‌र्त्तमान पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी पति राज कुमार राम का सगा भतीजा था। जानकारी के अनुसार युवक ऋतु राज काझा कोठी पोखर के पश्चिमी बांध स्थित पीर मजार के समीप नहा रहा था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। सूचना पर परिजनों ने अन्य स्थानीय तैराकों के साथ मिलकर घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला। परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए। जानकारी उपरांत केनगर बीडीओ सह सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह और केनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सदल - बल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा मृतक के घर पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सहअंचलाधिकारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक छात्र के निकटतम आश्रित को आपदा सहायता कोष से चार लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णियां भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी