मनरेगा के तहत चल रहे कार्य का विधायक ने अधिकारियों से ली जानकारी

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:09 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 09:09 PM (IST)
मनरेगा के तहत चल रहे कार्य का विधायक ने अधिकारियों से ली जानकारी
मनरेगा के तहत चल रहे कार्य का विधायक ने अधिकारियों से ली जानकारी

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार से पंचायतों में मनरेगा द्वारा चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सदर विधायक ने सिकंदरपुर एवं महाराजपुर पंचायत में मनरेगा के माध्यम से चल रहे सरकारी पोखर के सौंदर्यी करण कार्य तथा सड़क पर मिट्टी भराई कार्य का निरीक्षण किया। सदर विधायक काम कर रहे मजदूरों से मिले तथा उनसे संवाद किया। विधायक ने कहा की कोरोना काल में सरकार मनरेगा से रोजगार सृजन कर मजदूरों को काम मुहैया करा रही है। वर्तमान में पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक में निजी पोखर, सरकारी पोखर, ग्रामीण सड़क तथा पशुशेड का मनरेगा से निर्माण कार्य में प्रवासी श्रमिक को भी लगाया जा रहा है। विधायक ने कहा की मनरेगा के माध्यम से दैनिक काम तथा रोजगार की बड़े स्तर से सरकार द्वारा व्यवस्था की गई है । विधायक ने कहा पूर्व से चल रहे पोखर सौंदर्यीकरण कार्य तथा पशु-शेड निर्माण में बड़ी संख्या में मजदूर को लगाया गया है। खास कर एससी, एसटी तथा दिव्यांग को प्राथमिकता से मनरेगा के कार्य में सभी पंचायतों में लगाया गया है। पीएम आवास योजना से हो रहे कार्यों में लगे श्रमिक के मजदूरी का भुगतान भी हो रहा है। कोरोना काल में सरकार की स्पष्ट सोच है कि सभी स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो। विधायक ने कहा पंचायतों के सभी परिवारों को 6 पीस मास्क का वितरण प्रखण्ड द्वारा लगातार किया जा रहा है। ईस्ट ब्लॉक के सभी पंचायतों में अबतक लगभग एक लाख छबीस हजार मास्क का वितरण किया गया है। बाकी सभी परिवारों में पंचायतों के वार्ड के क्रमानुसार वितरण का कार्य जारी है।

chat bot
आपका साथी