शहीद अश्विनी का शव पहुंचा गांव, हर आंख में आंसू और आक्रोश

पश्चिम बंगाल के पांजीपारा में शहीद हुए थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार का शव पैतृक गांव जानकीनगर के पांचू मंडल टोला पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर आंख से आंसू छलक रहे थे और हत्यारों के खिलाफ आक्रोश भी था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:24 AM (IST)
शहीद अश्विनी का शव पहुंचा गांव, हर आंख में आंसू और आक्रोश
शहीद अश्विनी का शव पहुंचा गांव, हर आंख में आंसू और आक्रोश

पूर्णिया। पश्चिम बंगाल के पांजीपारा में शहीद हुए थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार का शव पैतृक गांव जानकीनगर के पांचू मंडल टोला पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर आंख से आंसू छलक रहे थे और हत्यारों के खिलाफ आक्रोश भी था।

पत्नी और बच्चे पटना से दोपहर को घर पहुंचे। उनके विलाप से उपस्थित हर आम एवं खास का कलेजा फटने लगा था। पत्नी कह रही थी कि अब कैसे उसकी जिदगी की गाड़ी आगे बढ़ेगी..। वहीं बेटी भी शव से लिपटकर रो रही थी। किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार का गत रात्रि पश्चिम बंगाल के पांजीपारा में अपराधियों निर्मम हत्या कर दी। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि भी अश्विनी कुमार के शव पहुंचने से पूर्व उनके घर पहुंचे थे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, आज हमने अपने देश के वीर सिपाही को खो दिया है। उनकी शहादत सदा याद रखी जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संयम से काम करने की बात कहा है। शहीद इंस्पेक्टर के स्वजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन

मृतक पुनि अश्विनी कुमार के परिजनों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। यह आश्वासन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि से मोबाइल पर हुई बातचीत में दिया है। मुख्यमंत्री ने विधायक ऋषि से मृतक के परिवार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि वे स्वयं भी परिजनों से बातचीत करेंगे। विधायक ऋषि ने घटना की जानकारी पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी को भी दिया। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी डीजीपी से लेने की बात कहते हुए विधायक ऋषि से मृतक पुनि अश्विनी कुमार के अंतिम संस्कार में उपस्थित रहने की बात भी कही है।

chat bot
आपका साथी