पर्यवेक्षण गृह से चार बच्चे फरार

पूर्णिया। जिला पर्यवेक्षण गृह से चार बच्चा खिड़की एवं दीवार तोड़कर फरार हो गया है। चारों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM (IST)
पर्यवेक्षण गृह से चार बच्चे फरार
पर्यवेक्षण गृह से चार बच्चे फरार

पूर्णिया। जिला पर्यवेक्षण गृह से चार बच्चा खिड़की एवं दीवार तोड़कर फरार हो गया है। चारों बच्चे शनिवार की संध्या ही पर्यवेक्षण गृह से फरार हुए हैं, जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फरार बच्चे पूर्णिया के अलावा अररिया और कटिहार जिला के रहने वाले हैं। इसमें कवि कुमार पासवान पूर्णिया जिला के रूपौली प्रखंड अंतर्गत ओझाकोपा का रहने वाला है। बबलू उर्फ भालू अररिया जिला के बौसी बसैठी का रहने वाला है। रोहित कुमार पूर्णिया केहाट थाना क्षेत्र के ब्रजेश नगर का और गुंजन कुमार सहनी कुरसेला थाना, कटिहार के मलनिया निवासी है। ये चारों बच्चे पर्यवेक्षण गृह से फरार हैं। चारों योजनाबद्ध तरीके से शनिवार की संध्या शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक द्वारा स्थानीय केहाट थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। मामले में केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि चारों की खोजबीन की जा रही है। उच्च माध्यमिक विद्यालय एकंबा से स्मार्ट क्लास के सारे उपकरण की चोरी

जलालगढ़ थाना क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय एकंबा में चोरों ने मुख्य गेट सहित कमरे की कुंडी काटकर हजारों के सामान की चोरी कर ली। घटना के बारे में विद्यालय के वरीय शिक्षक ज्ञानदेव ने बताया कि नाइट गार्ड ने मोबाइल पर जानकारी दिया कि उन्नयन (स्मार्ट) क्लास से एलईडीई, बैटरी, इंवर्टर, होमथिएटर सहित दो दिन पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से मिले कम्प्यूटर सिस्टम एवं उसके सभी समान अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ली गई है । वहीं विद्यालय के शिक्षक ने इसकी जानकारी जलालगढ़ थाना को दी सूचना मिलते ही थाना के अनि फूलचंद राम सदल बल विद्यालय पहुंचकर घटना की जांच की।

chat bot
आपका साथी