पूर्णिया पहुंचे उमेश कुशवाहा ने कहा, बिहार के कोने-कोने में अब दिख रहा है विकास

विधानसभा क्षेत्र के अमौर प्रखंड स्थित रामनगर में पूर्व विधायक सबाजफर के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:52 PM (IST)
पूर्णिया पहुंचे उमेश कुशवाहा ने कहा, बिहार के कोने-कोने में अब दिख रहा है विकास
पूर्णिया पहुंचे उमेश कुशवाहा ने कहा, बिहार के कोने-कोने में अब दिख रहा है विकास

पूर्णिया। विधानसभा क्षेत्र के अमौर प्रखंड स्थित रामनगर में पूर्व विधायक सबाजफर के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। बैठक में क्षेत्र के 41 पंचायत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व मुखिया दबीर आलम कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं उपभोक्ता सरक्षण मंत्री लेशी सिंह एवं प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो.जमाल एवं सांसद संतोष कुमार कुशवाहा भी मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी इलाकों में बिना किसी भेदभाव के जो विकास का काम किया है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। आज घर घर नल जल एवं सात निश्चय योजना हर गांव में दिखने लगा है। हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम सात निश्चय योजना के तहत किया गया है। वही मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज का बिहार भय मुक्त है और विकास चारों ओर दिख रहा है। आज घर-घर शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो रहा है। सड़क पुल पुलिया से क्षेत्र का चौमुखी विकास हुआ है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल एवं सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जदयू का जनाधार है । जदयू बिहार में बहुत अच्छी भूमिका निभा रआ है। आज का बिहार बहुत आगे है। नीतीश कुमार की वजह से ही बिहार प्रगति पर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व विधायक सह जदयू विधायक प्रत्याशी सबजफर ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी