मास्क बना रही जीविका दीदियों का बढ़ाया हौसला

पूर्णिया। कोरोना महामारी के भयावहता काल में भी जिविका दीदी द्वारा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 06:43 PM (IST)
मास्क बना रही जीविका दीदियों का बढ़ाया हौसला
मास्क बना रही जीविका दीदियों का बढ़ाया हौसला

पूर्णिया। कोरोना महामारी के भयावहता काल में भी जिविका दीदी द्वारा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मास्क निर्माण कर उसे निर्धारित दर पर उपलब्ध करवाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में बनमनखी विधायक सह कृषि उद्योग विकास समिति के सभापति कृष्ण कुमार ऋषि ,अनुमंडल पदाधिकारी नवनील कुमार, एएसडीएम बलवीर दास ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जीविका के विभिन्न संकुल केंद्र पर बने मास्क उत्पादन केंद्र पर जाकर जीविका दीदी का हौसला वर्धन किया। वहां उपस्थित बीपीएम दिलीप कुमार मेहता ने बताया कि 100 से भी ज्यादा जीविका दीदी केंद्रों पर एवं अपने घरों में रहकर मास्क का निर्माण कर रही है।जीविका दीदी द्वारा बनाए गए मास्क को मांग के अनुसार विद्यालय, प्रखंड एवं अन्य स्तरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बीपीएम मेहता ने बताया कि अभी 1 लाख 26 हजार मास्क शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया गया है तथा बनमनखी प्रखंड से भी मासक का का आर्डर प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदी को कपड़ा ,धागा और रबर उपलब्ध करा दिया जाता है तथा जीविका दीदी मास्क का निर्माण कर केंद्र पर को देती है । फिर ऑर्डर के अनुसार उसे , संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाता है ।इस संबंध में विधायक ऋषि ने बताया कि जीविका द्वारा किया जा रहा कार्य काफी सराहनीय है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मास्क के निर्माण में संकुल पर बनाने वाले जीविका दीदी को 4 रूपये प्रति मास्क एवं घर पर रहकर बनाने वाली जीविका दीदी को 3 रूपये प्रति मास्क मेहनताना के रूप में भी दिया जा रहा है, जो अभी के समय में अपने आप में मायने रखता है। विधायक ऋषि ने वीपीएम से कहा कि सरकार के निर्देशानुसार मास्क अधिक से अधिक उपलब्ध करवाएं ताकि सरकार ने जो घोषणा किया है कि प्रत्येक परिवार में 6 मास्क देना है इसकी आपूर्ति जल्द से जल्द प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सरकारी कर्मियों के माध्यम से करवा दिया जाए। उन्होंने और अधिक से अधिक जीविका दीदी को इस योजना से जोड़ने का आग्रह बीपीएम से किया ताकि अधिक से अधिक मास्क का का उत्पादन हो सके और जल्द से जल्द प्रखंड के सभी परिवारों में मास्क पहुंचाया जा सके। इस में जीविका के बीपीएम दिलीप कुमार मेहता, क्षेत्रीय समन्वयक संदीप कुमार ,अध्यक्ष किरण देवी, कोषाध्यक्ष फुना देवी, मुनीलाल शर्मा ,जुबेर आलम, प्रदीप कुमार आदि मास्क निर्माण कार्य में काफी तन्मयता से लगे हुए हैं ताकि जल्द से जल्द और अधिक से अधिक मास्क का निर्माण हो सके तथा आम लोगों तक पहुंच सके। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा नेता इंद्र शेखर सिंह, अमितेश सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी