सभी प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनी ईद

जागरण टीम पूर्णिया ईद के अवसर पर शुक्रवार को ईद की नमाज में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:44 PM (IST)
सभी प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनी ईद
सभी प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनी ईद

पूर्णिया। ईद के अवसर पर शुक्रवार को ईद की नमाज में भी कोरोना का भय और लॉकडाउन का असर देखा गया। प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ ईद मनाई, लेकिन लॉकडाउन, शारीरिक दूरी और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए। न कहीं लॉकडाउन व प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन हुआ और न ही लोगों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखना भूला। ईद की नमाज मस्जिदों और ईदगाहों के बजाय लोगों ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की। इस दौरान सभी ने कोरोना महामारी से अपने देश को मुक्त करने और शांति व खुशहाली की दुआ की। एक खास बात यह भी रही कि ईद में मुस्लिम भाई गले मिलने के बजाए दिल से मिले और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। एवं कोरोना महामारी से देश को मुक्त करने की अल्लाह से दुआ मांगी। मुस्लिम भाई-बहनों ने कहा कि पहले देश है उसके बाद ही खुशियां है। देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सब सुरक्षित रहेंगे। ईद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। शांतिपूर्वक ईद संपन्न कराने के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रौटा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, अनगढ़ थाना अध्यक्ष विजयेन्द्र कुमार पुलिस जवानों के साथ सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर स्थिति जायजा लेते रहे। थाना प्रभारी ने सभी मुस्लिम भाइयों को धन्यवाद दिया। कहा कि लॉकडाउन का पालन करते हुए सरकार का आदेश व प्रशासन के निर्देश पर सभी मुस्लिम भाइयों ने अपने घर में ही नमाज अदा की है।

संस, श्रीनगर (पूर्णिया) के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में रमजान के 30 वें दिन चांद देखने पर क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों ने लॉकडाउन के अनुसार शारीरिक दूरी का ख्याल रखकर अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर पर्व को मनाया। वहीं परिवार वाले को मुबारकबाद दिया। बांसर, खोखा, फरयानी, जगैली, हसैली खुट्टी, गढिया बलवा व अन्य स्थानों पर ईद पर्व हर्षोल्लास व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया।

संस अमौर (पूर्णिया) : के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह में नमाज अदा किया गया। मौलवी इमरान नदवी ने बताया कि यह पर्व नेक दुआ का महान ईद पर्व है । इसमें जो जकात देते हैं उनको उनका मुराद पूरी होती है एवं दुआ कबूल होता है। जो जकात में गरीब, लगरा,लुल्हा एवं लाचार लोगों को कपड़े सेवई अन्य सामग्री गरीबों को देते हैं अल्लाह उस पर सदैव मेहरबान रहता है।

संस,रूपौली (पूर्णिया) : के अनुसार पूरे पखंड में मुसलमान भाईयों का महापर्व ईद बडे़ ही धूमधाम मनाया गया । सभी लोग पूरे दिन एक-दूसरे को मोबाइल एवं सोशल मीडिया पर बधाईयां देते नजर आए । यहां के सभी मस्जिदों में काफी कम लोगों को नमाज अदा करते देखा गया। दूर्भाग्य यह रहा कि पिछली बार की तरह लोगों के दिलों में मिठास पहुंचाने वाली मुसलमान भाईयों की सेवईयां वे नहीं खा पाए । इस दौरान पुलिस चारों ओर सक्रिय दिखी, जबकि चहल-पहल काफी कम दिखी ।

chat bot
आपका साथी