राज्य के सर्वोच्च कला सम्मान के लिए पूर्णिया के दो कलाकार चयनित

पूर्णिया। बिहार राज्य कला सम्मान 2018-19 और 2019-20 के लिए पूर्णिया के दो कलाकारों का चयन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 07:29 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 07:29 PM (IST)
राज्य के सर्वोच्च कला सम्मान के लिए पूर्णिया के दो कलाकार चयनित
राज्य के सर्वोच्च कला सम्मान के लिए पूर्णिया के दो कलाकार चयनित

पूर्णिया। बिहार राज्य कला सम्मान 2018-19 और 2019-20 के लिए पूर्णिया के दो कलाकारों का चयन किया गया है। वर्ष 2018-19 के लिए रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भिखारी ठाकुर पुरस्कार से रंगकर्मी उमेश आदित्य को सम्मानित किया जाएगा। वे काफी लंब समय से रंगमंच से जुड़े हुए हैं। वे आकाशवाणी, भारतीय नाट्य कला केंद्र भनक से भी जुड़े हैं। वर्ष 2019-20 के लिए चाक्षुष कला क्षेत्र में राधामोहन पुरस्कार समकालीन आर्ट फोटोग्राफी कला के लिए राजीव रंजन उर्फ राजीव राज को प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व रंगकर्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भिखारी ठाकुर वरिष्ठ पुरस्कार विश्वजीत कुमार सिंह और मिथिलेश राय को प्रदान किया जा चुका है। 2016 में रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए भिखारी ठाकुर पुरस्कार मिला था। उसके बाद वर्ष 2019 में मिथिलेश राय को भी यह पुरस्कार हासिल हो चुका है। इस वर्ष के चाक्षुष कला पुरस्कार के चयनित चित्रकार राजीव राज विश्व की सबसे बड़ी पजल पोट्रेट बनाने के लिए इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करा चुके हैं। काफी लंबे समय से इस फिल्ड में अपना योगदान दे चुके हैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति अर्जित की है। उन्होंने 31 घंटे में सबसे बड़ी एक्रेलिक पेंटिग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तैयार की थी। चयनित कलाकारों को पुरस्कार के रूप में सम्मान राशि के साथ स्मृति चिन्ह, मोमेंटो, प्रमाणपत्र अंगवस्त्र प्रदान किया जाता है।

chat bot
आपका साथी