विधायक ने किया ईस्ट ब्लॉक बुनियादी केंद्र में चल रहे कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका ने ईस्ट ब्लॉक बुनियादी केंद्र में चल रहे कम्यूनिटी किचन का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:56 PM (IST)
विधायक ने किया ईस्ट ब्लॉक बुनियादी केंद्र में चल रहे कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण
विधायक ने किया ईस्ट ब्लॉक बुनियादी केंद्र में चल रहे कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण

पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका ने ईस्ट ब्लॉक बुनियादी केंद्र में चल रहे कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया। किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच विधायक ने की। कोरोना काल में मजदूर, निर्धन, निराश्रित, नि:शक्त, जरूरत मंद लोगों को सरकार की ओर से भोजन खिलाने की व्यवस्था है। बुनियादी केंद्र पर भोजन प्राप्त कर रहे निसहाय, लाचार लोगों से मिले तथा कोरोना काल में 15 मई तक सरकारी व्यवस्था से भोजन कराने के व्यवस्था की गयी है। बुनयादी केंद्र में तैयार भोजन पैकेट जिन्हे शहर के दस केंद्र सदर अस्पताल, राजेन्द्र उद्यान, कोर्ट स्टेशन, बस स्टैंड, पॉलीटेक्निक, खुश्कीबाग, गुलाबबाग, जीरो माईल, सिटी नाका तथा पूर्णिया जंक्शन पर भेजना था, उसका भी सदर विधायक ने मुआयना किया।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को विधायक ने एक भी जरूरत मंद बगैर भोजन के नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान देने को कहा। ईस्ट ब्लॉक पीएचसी केंद्र पर 18 प्लस के लोगों को दिये जाने वाले वैक्सीन व्यवस्था का विधायक ने निरीक्षण किया। पीएचसी केंद्र पर लोगों की सुविधा हेतु टेंट एवं स्पीकर लगाने का निर्देश विधायक ने प्रभारी को दिया। वैक्सीन लेने आए लोगों से विधायक ने धैर्य एवं संयम रखने को कहा। विधायक ने कहा 18 प्लस से 44 वर्ष के सभी लोगों को टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। शहर के यूपीएचसीएस गुलाबबाग, माता स्थान, माधोपाड़ा, पूर्णिया कोर्ट, मधुबनी तथा सदर अस्पताल में वैक्सीन की व्यवस्था है। 45 प्सल के लोगों का वैक्सीन भी दिया जा रहा है। नगर निगम, बिजली विभाग तथा टाउन हौल में 45 प्लस के लोगों के लिए वैक्सीन की अतिरिक्त व्यवस्था है 7जिन लोगों ने पहला डोज लगा लिया है, उनसे दूसरा डोज लगाने का सदर विधायक ने अपील की है। सदर अस्पताल तथा शहर के बिजली विभाग, टाउन हौल, नगर निगम परिसर तथा गुलाबबाग जीरो माइल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिये जा रहे वैक्सीन व्यवस्था का विधायक ने जायजा लिया। विधायक ने सबों से लॉकडाउन का पालन करने तथा प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिग, ट्रीटमेंट तथा कोरोना मरीज के लिए ऑक्सीजन सहित बेड की पर्याप्त व्यवस्था है। लगभग सभी दवा दवा दुकानों पर सरलता से उपलब्ध है। दवा दुकानदारों से भी विधायक मिले तथा उनकी कठिनाई को जाना। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा स्वास्थ्य कर्मी लोगों की सेवा में लगातार कार्यरत है। विधायक ने नगर निगम कर्मचारी कैलाश सिंह से शहर में हो रहे सेनेटाइजर, ब्लीचिग पाउडर छिड़काव की जानकारी लिए। विधायक ने सफाई निरीक्षण से शहर के सभी श्मशान घाट पर साफ-सफाई, सेनेटाइजर तथा ब्लीचिग पाउडर छिड़काव शीघ्र करने को कहा।

chat bot
आपका साथी