दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय डीएसए मैदान में 39

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 01:42 AM (IST)
दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज
दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: जिला एथलेटिक संघ के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय डीएसए मैदान में

39 वां जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक विजय खेमका ने किया। मौके पर जिला क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, डा. केएस आंनद, डा. एके चौधरी, अजित कुमार सिंह, सिद्धार्थ प्रताप, संजय कुमार सिंह, डा. निशा प्रकाश, टाइगर नसीम, सोनाली चक्रवर्ती, नीरज सिन्हा, डा. शमी अहमद, मो. कामिल खान, गुलू दा, अशद रजा, सुमित प्रकाश आदि मौजूद थे। अलग - अलग खिलाड़ियों की टोली ने आकर्षक मार्च पास्ट कर प्रतियोगिता का आगाज किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले से विभिन्न खेलो के लिए कुल 350 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 और अंडर 23 के विभिन्न खिलाड़ी शामिल है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न दूरी के दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, प्रतियोगिता शामिल है। विधायक विजय खेमका ने उपस्थित अतिथियों के साथ जिला एथलेटिक्स संघ के ध्वजारोहण और खेल प्रतीक गुब्बारे को उड़ा कर कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है। कोई भी हारने वाले खिलाड़ी इस खेल को अंतिम ना समझे। मेहनत करें और जो खामियां है उसे दूर करें। जिला का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रौशन करें। खेलो इंडिया के तहत केंद्र सरकार भी खेल को बढ़ावा के लिए संकल्पित है। डीएसए खेल मैदान के सौंदर्यीकरण करने के लिए वे प्रयत्नशील हैं। डा. केएस आनन्द, गौतम वर्मा, संजय सिंह ने भी संबोधित किया। खेल सभी को निरोगी रखने में भी सहायक है। खेल सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देता है। एथलेटिक्स से शरीर और मनो मस्तिष्क में नवीन ऊर्जा का संचार करता है। दो दिवसीय इस एथलेटिक्स आयोजन के प्रथम दिन मंच का संचालन सुचित्रा कुमारी ने किया। जिला एथलेटिक संघ के सचिव एम एच रहमान ने जिला स्वास्थ्य समिति, जिला प्रशासन और एथलेटिक्स संघ और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रविवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यकारी सदस्य सुमित प्रकाश ने सभी आभार व्यक्त किया।

प्रथम दिन के परिणाम -:

प्रथम दिन के परिणाम में महिला लंबी कूद में प्रथम स्थान काजल कुमारी, द्वितीय स्थान रेणु कुमारी, तृतीय स्थान नंदनी कुमारी को मिला। 1500 मीटर दौड़ में रेणु कुमारी प्रथम, द्वितीय स्थान पर फरीदा खातून, तृतीय स्थान में छोटी कुमारी रहे। पुरुष अंडर 16 वर्ग के 1000 मीटर दौड़ में प्रिस कुमार को प्रथम, द्वितीय पर रोशन कुमार और तीसरे स्थान पर तरुण कुमार रहे। पुरुष अंडर 14 लंबी कूद में प्रथम स्थान शिवम कुमार, द्वितीय आशीष कुमार, तृतीय स्थान आर्यन कुमार को मिला। महिला अंडर 14 वर्ग में लंबी कूद में प्रथम स्थान कोमल कुमारी, द्वितीय माही प्रिया और तृतीय स्थान निभा कुमारी ने प्राप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी