पंचायतों में मास्क का हुआ वितरण

पूर्णिया। इंसानी जान के दुश्मन बने कोरोना वैशिक महामारी से लोगों के जीवन बचाने के लिए एक तर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 09:18 PM (IST)
पंचायतों में मास्क का हुआ वितरण
पंचायतों में मास्क का हुआ वितरण

पूर्णिया। इंसानी जान के दुश्मन बने कोरोना वैशिक महामारी से लोगों के जीवन बचाने के लिए एक तरफ लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए प्रशासन कमर कस ली है तो दूसरी ओर जिला पदाधिकारी ने बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी की विधि व्यवस्था की जायजा लेने के बाद बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव की गतिविधियां तेज हो गई है। इधर प्रखंड के पंचायतों में सरकारी कर्मचारियों के द्वारा घर-घर फेस मास्क का वितरण तेज कर दिया गया है। प्रखंड के ग्राम पंचायत सुखसेना पश्चिम में कार्यपालक सहायक चंदन कुमार व ग्राम कचहरी के सचिव के द्वारा घर-घर जा कर एक परिवार को छह फेस माक्स का वितरण किया जा रहा है। पंचायत कार्यपालक सहायक चंदन कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार पंचायत के हर घर के प्रत्येक परिवार को 6 - 6 मास्क वितरण करने का आदेश प्राप्त है। फेस माक्स परिवार के सदस्य को देने के बाद एक फोटो युक्त पहचान पत्र या फिर आधार लिया जाना है। हालांकि प्रशासन व सरकारी कर्मियों ने गांव में भी अनावश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने पर पुलिस प्रशासन की पैनी निगाह है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने प्रत्येक गांव टोला में पांच पांच की संख्या में युवाओं का चयन किया है जो ग्रामीण इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन किया जा सके और कोरोना के चेन को तोड़ने में मदद मिल सके। स्थानीय प्रशासन ने लगातार गावों में ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।दिन के एक बजते ही बाजार से लेकर गांव में सन्नटा पसर जाता है।

chat bot
आपका साथी