घर-घर पताका लगाकर व दीप जलाकर बालाजी सेवा संघ मनाएगा रामनवमी

पूर्णिया। रामनवमी पर बालाजी सेवा संघ ने व्यापक योजना बनाई है। संघ के सदस्यों की बैठक संघ क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM (IST)
घर-घर पताका लगाकर व दीप जलाकर बालाजी सेवा संघ मनाएगा रामनवमी
घर-घर पताका लगाकर व दीप जलाकर बालाजी सेवा संघ मनाएगा रामनवमी

पूर्णिया। रामनवमी पर बालाजी सेवा संघ ने व्यापक योजना बनाई है। संघ के सदस्यों की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पूरे शहर को राममय बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में संघ के प्रवक्ता अमन जायसवाल ने सभी समाज के बंधुओं से कोरोना महामारी के प्रति सावधानी एवं सामाजिक जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने का आह्वान किया एवं टीकाकरण अभियान में समिति के सदस्य एवं सामाजिक बंधुओं से सक्रियता से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी को लेकर समाज में विशेष उत्साह का वातावरण हैं। साथ ही कोरोना महामारी का प्रकोप भी पुन: फैला हुआ है। इसलिए शासकीय एवं सामाजिक नियमों का पालन करते हुए हमें घर-घर में भगवा पताका फहराकर तथा घर-घर प्रकाश कर यह पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस वर्ष राम नवमीं में शोभायात्रा का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया। जबकि जगह-जगह छोटे-छोटे आंगन में राम जन्म कार्यक्रम पूजन हवन इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष नितीश वर्णवाल ने बताया कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए संघ ने इस वर्ष भी चल समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया है। बैठक में संघ के अध्यक्ष नितीश वर्णवाल, सुमित साह, अमित दास, अजय झा, अमन जयसवाल, दीपक गुप्ता, सुजीत शर्मा, रोशन गुप्ता, अभिषेक मंजुल, हर्ष भगत, आदित्य सिंह, मनीष भगत, राजकुमार, मुकुल कुंदन, सुभम सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। रामनवमी की पूर्व संध्या पर हरदा बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ श्रीराम नवमी के एक दिन पूर्व हरदा बाजार मुख्यालय में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। रामनवमी को लेकर सड़क किनारे पूजा समग्री एवं सजावट के सामानों की दर्जनों दुकानें सजाई गई थी। फल ,मिठाई, पताका आदि की दुकानों में खरीददारी हेतु भीड़ उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि बुधवार को रामनवमी त्योहार है। हालांकि कोरोना को लेकर इस बार रामनवमी पर जुलूस आदि सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे लेकिन लोग अपने-अपने घरों में ही धूमधाम से पर्व मनाएंगे। पूजा सामग्री खरीदने के लतिए हरदा बाजार में सतकोदरिया,गंगेली, मजरा, रहुआ, सहरा, गोआसी सहित पूर्णिया पूर्व प्रखंड के हरदा, कबैया, लालगंज, मरंगा पूर्व, मरंगा पश्चिम पंचायतों के अलावा निकटवर्ती जिले कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न हिस्से से लोग यहां आते हैं। इसलिए हरदा बाजार में मंगलवार को काफी भीड़ रही।

chat bot
आपका साथी