पूर्णिया पूर्व के ग्रामीण क्षेत्रों में 502 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल छह स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:26 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:26 AM (IST)
पूर्णिया पूर्व के ग्रामीण क्षेत्रों में 502 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन
पूर्णिया पूर्व के ग्रामीण क्षेत्रों में 502 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल छह स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका दिया गया। विशेष अभियान के तहत 10 व 11 अप्रैल को शिविर लगाकर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें 10 अप्रैल को निर्धारित लक्ष्य छह सौ में 502 लोगों को कोरोना वेक्सीनेशन किया गया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका गांव गांव घुमकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रानीपतरा एपीएचसी में भी 50 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। करोना टीका से पूर्व जांच के क्रम में एक पॉजेटिव मरीज मिलने पर कुछ लोग घबरा कर बिना टिका लिए हीं वापस लौट गए। मौके पर जांच में पहुँचे नोडल पदाधिकारी सुनीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार व पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद सहनी ने सभी की बातों को सुना। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी हेल्थ मैनेजर पूर्णिया पूर्व को जल्द से जल्द मास्क, हैंड ग्लव्स व सेनीटाइजर उपलब्ध करवाने की बात कही। इसी दौरान उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मी का उपस्थिति पंजी भी जांच किया। नोडल पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने सभी कर्मियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए तथा सबों को एहतियात बरतते हुए काम करने का निर्देश दिया। कहा कि वैक्सीन लगाने में कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए तथा जो भी अस्पताल पहुंच रहे हैं, उसे मास्क और सैनिटाइजर पर विशेष ध्यान देते हुए पूरी सुरक्षा के साथ टीका लगवाएं और आए हुए सभी लोगों को जागरूक भी करें।

chat bot
आपका साथी