आर्दश मध्य विद्यालय बेलौरी में 50 हजार के सामान की हुई चोरी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 08:55 PM (IST)
आर्दश मध्य विद्यालय बेलौरी में 50 हजार के सामान की हुई चोरी
आर्दश मध्य विद्यालय बेलौरी में 50 हजार के सामान की हुई चोरी

पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने विद्यालय के कार्यालय तथा संकुल संसाधन केंद्र के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी कर ली। इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ कुर्सी, खाना बनाने वाला बर्तन, कैमरा, थाली, गिलास, कपड़ा, मास्क,सेनिटाइजर आदि सामानों की चोरी की गई। चोरी की घटना मिलते ही विद्यालय प्रधान देवेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद सह विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना के एसआई राजकुमार रजक घटनास्थल पर पहुंचकर विद्यालय का जायजा लिया।

घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक घर चले गये। सोमवार की सुबह छह बजे जब विद्यालय पहुंचे तो ऑफिस का ताला टूटा हुआ पाया। उसके बाद जांच पड़ताल किया तो किचन एवं दो अन्य कमरे का भी ताला टूटा हुआ था। ऑफिस में रखे गोदरेज को तोड़कर समान को यत्र तत्र फेंक दिया था। पूरे कार्यालय में सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा हुआ मिला। किचन में रखा खाना बनाने वाला वर्तन, कुर्सी, कैमरा सहित अन्य कई वस्तुओं की चोरी की गई है।

वहीं वार्ड पार्षद विश्वजीत सिंह ने बताया कि बराबर विद्यालय में चोरी होती है। जिसको लेकर विद्यालय द्वारा थाने में आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुफस्सिल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के पीछे शाम के समय शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है और अक्सर उन लोगों के द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रधान के द्वारा अब तक लिखित आवेदन थाना में नहीं दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद गश्ती वाहन को भेजकर मैं स्वयं भी पहुंचा था। लिखित आवेदन देते ही मामले की छानबीन की जाएगी।

chat bot
आपका साथी