भाजपा-जदयू की सरकार गरीब विरोधी: राजद

युवा राजद के पूर्व प्रखंड इकाई की बैठक बरसौनी गांव में पूर्व मुखिया स्व.कमरूद्दीन के आवास पर शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिकंदरपुर पंचायत अध्यक्ष मो. साहबत ने की। बैठक में पंचायत पदाधिकारी एवं बूथ कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद नसर युवा राजद के जिला महासचिव संजीत कुमार राय युवा राजद के रेहान खान मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:57 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:46 PM (IST)
भाजपा-जदयू की सरकार गरीब विरोधी: राजद
भाजपा-जदयू की सरकार गरीब विरोधी: राजद

पूर्णिया। युवा राजद के पूर्व प्रखंड इकाई की बैठक बरसौनी गांव में पूर्व मुखिया स्व.कमरूद्दीन के आवास पर शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिकंदरपुर पंचायत अध्यक्ष मो. साहबत ने की। बैठक में पंचायत पदाधिकारी एवं बूथ कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में राजद के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद नसर, युवा राजद के जिला महासचिव संजीत कुमार राय, युवा राजद के रेहान खान मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। जिला अध्यक्ष मिथिलेश दास ने बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जद यू की सरकार को गरीब विरोधी करार दिया। कहा सरकार की विफलता को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है। युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिन्हा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जन सम्पर्क अभियान तेज करें। कहा हर बूथ पर बैठक कर लोगो से संवाद स्थापित करें। कहा हम सभी को एक साथ मिलकर फिरकापरस्त ताकतों से लडकर बिहार में गरीबों की सरकार बनाना है। उक्त बैठक में सिकंदरपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह के वार्ड सदस्य मोहम्मद तजमुल, मोहम्मद आफताब, कुमोद कुमार, मनोज ऋषि, कोनेन,मनोहर, असलम, मो. तस्लीम, मुसम्मात मदीना, मो. अख्तर, लीलावती देवी, मो. अनवरी, प्रतिमा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी