चित्रकार राजीव राज का नाम अब एशिया बुक ऑफ रेकार्डस में भी शामिल

चित्रकार राजीव राज को विश्व की सबसे बड़ी पजल पोट्रेट बनाने के लिए अब एशिया बुक आफ रेकॉर्डस में भी शामिल कर लिया गया है। यह पोट्रेट 1406 स्क्वायर फीट में एक्रेलिक पेंटिग से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बनाई गई। राजीव ने इस पेंटिग को लगातार 31 घंटों में बना कर लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ इण्डिया बुक ऑफ रेकॉर्ड भी जगह बनाया है। राजीव राज का कहना है कि अगर आदमी ठान ले तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:46 PM (IST)
चित्रकार राजीव राज का नाम अब एशिया बुक ऑफ रेकार्डस में भी शामिल
चित्रकार राजीव राज का नाम अब एशिया बुक ऑफ रेकार्डस में भी शामिल

पूर्णिया। चित्रकार राजीव राज को विश्व की सबसे बड़ी पजल पोट्रेट बनाने के लिए अब एशिया बुक आफ रेकॉर्डस में भी शामिल कर लिया गया है। यह पोट्रेट 1406 स्क्वायर फीट में एक्रेलिक पेंटिग से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बनाई गई। राजीव ने इस पेंटिग को लगातार 31 घंटों में बना कर लिम्का बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ इण्डिया बुक ऑफ रेकॉर्ड भी जगह बनाया है। राजीव राज का कहना है कि अगर आदमी ठान ले तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। अब इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

3 दिसंबर 2018 को राजीव राज ने पेंटिग बनाने की शुरुआत की और दूसरे दिन 4 दिसंबर पूरा किया था। राजीव राज गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं। यह 4 विजन है। जिसमें अटल बिहारी बाजपेयी पहला है दूसरा तिरंगा तीसरा विजन अटल बिहारी द्वारा लिखित 42 कविताएं और चौथी विजन के रूप में बचपन से लेकर मृत्यु तक की उनकी पचासी तस्वीरें समाहित है। राजीव राज कहते हैं कि उन्होंने मन बना लिया है कि यह कृति भारत सरकार को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे।

chat bot
आपका साथी