गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी से भगवान कृष्ण की मूर्ति गायब

पूर्णिया के ततमा टोली स्थित श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर बारी से भगवान कृष्ण की मूर्ति गायब है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:16 PM (IST)
गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी से भगवान कृष्ण की मूर्ति गायब
गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी से भगवान कृष्ण की मूर्ति गायब

पूर्णिया। शहर के ततमा टोली स्थित श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर बारी से भगवान कृष्ण की ब्लैक स्टोन की आकर्षक एवं बहुमूल्य मूर्ति मंदिर से गायब हो गई है। मूर्ति की खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर न्यास समिति के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय लोगों ने सहायक खजांची थाना में आवेदन देकर मंदिर परिसर ठाकुरबाड़ी से न्यास समिति के सचिव संत मुरारी दास और अध्यक्ष प्रेमदास उर्फ मोनी बाबा के तालमेल से गायब करने या कहीं छिपाने या बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस से मूर्ति को बरामद करने की दिशा में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया है कि पत्थर की बनी भगवान कृष्ण की काफी पुरानी और बेशकीमती है। कुछ दिन पहले जब मूर्ति नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू की।

न्यास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि बिना न्यास समिति के सदस्यों की जानकारी के मंदिर परिसर से मूर्ति को गायब करना चिता का विषय है। मूर्ति किसी खास व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि यह पूर्णिया की जनता की धरोहर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इसकी जांच कर मूर्ति को बरामद कर मंदिर परिसर में फिर से स्थापित करने की मांग की है। मूर्ति के गायब होने की सूचना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सैकड़ों लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन बिहार न्यास बोर्ड के सचिव एवं अध्यक्ष को भेजकर शिकायत की है कि मंदिर में घोर अनियमितता बरती जा रही है। समिति के पूर्व महासचिव निर्मल कुमार निराला, अधिवक्ता गौतम वर्मा, ट्रस्टी अधिवक्ता मुन्ना राय, अधिवक्ता दीनबंधु झा, अधिवक्ता आशुतोष झा, अधिवक्ता संजीव कुमार सिन्हा, पूर्व वार्ड आयुक्त पवन राय, दिवाकर चौधरी, मनोहर चौधरी, पूर्व डाक अधीक्षक अवकाश प्राप्त श्रम आयुक्त कामेश्वर प्रसाद यादव, वार्ड आयुक्त सरिता राय, स्थानीय वार्ड आयुक्त रीना दास, वार्ड आयुक्त रिकू देवी, डॉक्टर जय शंकर विद्यार्थी आदि ने भी मंदिर परिसर से मूर्ति के गायब होने पर आश्चर्य प्रकट कर हुए अविलंब मूर्ति बरामद करने तथा मूर्ति को गायब करने वालों को बेनकाब करने की मांग की है।

एक साल पूर्व मंदिर से चोरी हुई थी मूर्ति::

गोकुल कृष्ण ठाकुरबाड़ी से 12 मार्च 2020 की रात चोरों ने मंदिर से अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की बेशकीमती मूर्ति चोरी कर ली गई थी। चोर मंदिर के पीछे की ओर से दीवार कूदकर अंदर घुसा था तथा मंदिर के गेट पर रखे चाबी से ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में भी मंदिर के संत मुरारी दास पर चोरी करने का आरोप लगा था। लेकिन पुलिस छानबीन बाद चोरी हुई मूर्ति बरामद कर चोरों को गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी