स्कार्पियो ने बाइक और आटो में मारी ठोकर, एक महिला समेत दो की मौत

संस डगरूआ (पूर्णिया) एन एच 31 डगरुआ थाना क्षेत्र के लसनपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:25 PM (IST)
स्कार्पियो ने बाइक और आटो में मारी ठोकर, एक महिला समेत दो की मौत
स्कार्पियो ने बाइक और आटो में मारी ठोकर, एक महिला समेत दो की मौत

संस, डगरूआ (पूर्णिया) : एन एच 31 डगरुआ थाना क्षेत्र के लसनपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले एक बाइक फिर एक आटो को जबरस्त टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर स्कार्पियो व आटो सड़क किनारे गहरे खाई में गिर गया। इस हादसे में आटो चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुल आठ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मृतक आटो चालक की पहचान मु. मुमताज पिता मो कलीम के रुप में हुई है। वह डगरुआ थाना क्षेत्र के मटवेली वार्ड नंबर नौ का रहने वाला था। मृतक महिला की पहचान देर शाम तक नहीं हो पाई थी।

घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थानाध्यक्ष आर सी मंडल पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ और पांच को राजकीय मेडिकल अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। जख्मी आटो सवार सह बायसी थाना क्षेत्र के सकरबलिया गांव निवासी मु. सोहराब ,ने बताया कि वह और उसका भतीजा मु. मेहराज हरियाणा से घर आने के क्रम में खुश्कीबाग में आटो पर सवार हुआ था। आटो में सात लोग सवार थे। भोरा पुल के पास उन लोगों को उतरना था। डगरूआ से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक स्कार्पियो ने एक मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे मोटर साइकिल सवार बीच सड़क पर गिर गया। इससे स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ गया और स्कार्पियों ने उन लोगों के आटो में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि आटो पर सवार सभी लोग चहुंओर छितरा गए । साथ ही आटो व स्कार्पियो सौ फीट नीचे पानी में जा गिरा 7 इससे आटो चालक व एक महिला की मौके पर मौत हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ में भर्ती जख्मी में मो सोहराब , मो मेहराज दोनों ग्राम सकरबलिया, थाना- बायसी और स्कार्पियो चालक विक्रम कुमार पिता बिजय यादव ग्राम रजवेली, थाना डगरूआ शामिल है। वही पूर्णिया राजकीय अस्पताल में भर्ती जख्मी में नंदनी कुमारी पिता सनोज ऋषि ग्राम किशनपुर थाना मुफस्सिल, रानीपतरा, सुनील कुमार साह पिता सुकदेव साह , मसोमात तेतरी देवी पति पुचाई साह दोनो ग्राम मकेली बेलगच्छी, थाना डगरूआ , मु. मोईन पिता मो ओलाहिर ग्राम अमौर कोलहा टोली, थाना अमौर व मुस्कान पिता मुमताज ग्राम अमौर वार्ड 07 थाना अमौर निवासी शामिल है। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक कोहराम मचा रहा 7 थानाध्यक्ष आर सी मंडल सहित कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी और उपस्थित लोग घायलों की मदद में जुटे रहे। थानाध्यक्ष आर सी मंडल ने बताया कि मृतक आटो चालक की पहचान हो गई है, उसका पोस्टमार्टम करवाया गया । वहीं मृतक महिला की पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी है। स्कार्पियो चालक को हिरासत में लेकर उसका उपचार कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी