पूजा-हवन के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में दो दिवसीय रामायण गोष्ठी संपन्न

जागरण संवाददाता पूर्णिया भक्ति पूर्ण माहौल में दो दिवसीय रामायण गोष्टी का वार्षिक समापन समार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM (IST)
पूजा-हवन के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में दो दिवसीय रामायण गोष्ठी संपन्न
पूजा-हवन के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में दो दिवसीय रामायण गोष्ठी संपन्न

जागरण संवाददाता, पूर्णिया: भक्ति पूर्ण माहौल में दो दिवसीय रामायण गोष्टी का वार्षिक समापन समारोह पूर्वक गुरुवार को किया गया। समारोह का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के अयोध्या एवं वर्तमान में पूर्णिया के सिटी निवासी पंडित देवानंद तिवारी एवं सहयोगी आचार्य पंडित आशीष तिवारी और नितेश दुबे ने संयुक्त रूप से किया। उनकी देखरेख में वैदिक रीति से पूजा पाठ हवन आदि कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वार्षिक समापन समारोह का यह कार्यक्रम ग्यारहवें वर्ष में है। कार्यक्रम में भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह, संपूर्ण रामचरितमानस पाठ तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रवचन कर्ता मधुपुर निवासी सुबल चन्द्र महाराज थे। उनके अलावा कीर्तन सम्राट सिमरा नौगछिया के नरेन्द्र झा के साथ औरगेन पर प्रकाश, बैंजो पर रतन कुमार एवं नाल वादक ब्रजेश द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया जिसने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक भोला चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में अच्छे-अच्छे कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में रामायण गोष्ठी के सक्रिय सदस्य रमेश कुमार सिंह, सुधीर प्रसाद चौधरी, अशोक सिंह, उदय प्रकाश चौधरी, राकेश कुमार उर्फ पप्पू, रामप्रवेश सिंह, अरविद सिंह उर्फ कक्कू, राजकुमार चौधरी, भूपेंद्र प्रसाद चौधरी, विपिन चौधरी, जोगी मोहन सिंह और विद्या सागर सिंह का सहयोग सराहनीय है। गोष्ठी सदस्य सुधीर चौधरी ने बताया कि रामचरितमानस पाठ का समापन सरसी के बोहरा निवासी सरवन कुमार झा और उनके सहयोगी द्वारा किया गया। शाम में महा आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन कर प्रसाद वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी