उचक्कों ने चंद घंटे के अंदर में दो महिलाओं के उड़ाए चेन

पूर्णिया। शहर में उचक्कों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। सोमवार को महज चार घंट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:42 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:47 PM (IST)
उचक्कों ने चंद घंटे के अंदर में दो महिलाओं के उड़ाए चेन
उचक्कों ने चंद घंटे के अंदर में दो महिलाओं के उड़ाए चेन

पूर्णिया। शहर में उचक्कों की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। सोमवार को महज चार घंटे के अंदर शहर के दो अलग-अलग हिस्सों में उचक्कों ने दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया और दोनों के सोने के चेन लेकर फरार हो गए।

पहली घटना सोमवार की सुबह करीब छह केहाट थाना क्षेत्र के रंगभूमि मैदान के समीप घटी। यहां बाइक सवार दो उच्चकों ने मार्निंग वाक कर रही एक महिला के गले से सोने का चेन उड़ा लिया। महिला के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक ग्लैमर बाइक पर सवार दोनों उच्चके वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित महिला द्वारा इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार हाउसिग बोर्ड निवासी अरुण कुमार सिंह की पत्नी नेहा सिंह हाउसिग बोर्ड से रंगभूमि मैदान की ओर टहलने निकली थी। इसी दौरान ग्लेमर बाइकपर सवार दो उचक्कों ने पीछे से आकर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के पति ने बताया कि चेन छिनतई की घटना की लिखित सूचना केहाट थाना में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर दूसरी घटना भट्ठा बाजार के खीरु चौक से डीएसए ग्राउंड जाने वाली सड़क पर घटी। भट्ठा बाजार से घर लौट रही एक महिला का बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन उड़ा लिया। घटना सोमवार की सुबह 10:20 बजे घटी है। पीड़ित महिला नवरतन निवासी सुधीर झा की पत्नी रंजना देवी बताई गई है। इस संबंध में महिला के पति द्वारा सहायक खजांची थाना में आवेदन दिया गया है। महिला ने बताया कि जब वह डीएसए ग्राउंड के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो लड़कों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से नवरतन की ओर ही भाग गया।

chat bot
आपका साथी