पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर दिया प्यार-मोहब्बत व इंसानियत का संदेश

पूर्णिया। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:20 PM (IST)
पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर दिया प्यार-मोहब्बत व इंसानियत का संदेश
पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर दिया प्यार-मोहब्बत व इंसानियत का संदेश

पूर्णिया। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धूमधाम से जश्न-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। हालांकि मंगलवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी बावजूद धर्मावलंबियों का उत्साह कम नहीं हुआ और मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान नगर क्षेत्र के आस पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होने पहुंचे। जूलूस का जत्था शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के बाद रंगभूमि मैदान पहुंचा जहां सलात व सलाम के बाद सामूहिक दुआ की गई। रंगभूमि में मौलाना एवं वरीय लोगों ने सभी से पैगंबर साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा देश में अमन और शांति की दुआ मांगी। इस अवसर पर सिरत उन नबी कमेटी द्वारा अस्पताल में मरीजों के बीच फल एवं बिकुट आदि का भी वितरण किया गया एवं उनके सेहतमंद होने की दुआ मांगी गई।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मंगलवार को इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जश्न ए मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है। जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के द्वारा दी गई सीख को याद किया। जुलूस के माध्यम से लोगों ने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की जीवनी, उनके संदेशों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही भाईचारा, प्यार, मोहम्मद को अपनाने, बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने, महिलाओं पर हो रहे जुल्म को रोकने, समाज में इज्जत दिलाने, लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाने का संदेश दिया। शहर में सिरत उन नबी कमिटी के द्वारा निकाले गए जुलूस का नेतृत्व काजी ए सरियत सीमांचल मुफ्ती जुबैर आलम सिद्दकी ने किया। इस मौके पर अल्लाह के नबी के संदेश को लोगों के बीच बताया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने की गुजारिश की गई। जुलूस रंगभूमि मैदान से निकलकर लाइन बाजार, गिरजा चौक, भट्ठा बाजार, झंडा चौक, लखन चौक, रजनी चौक से लाइन बाजार से गुजरते हुए रंगभूमि मैदान पहुंचा। रंगभूमि मैदान में सलात व सलाम के बाद इजतमायी दुआ की गई। रंगभूमि मैदान में जुलुस के समापन के बाद शांति के लिए देश और दुनिया में अमन और शांति की दुआ मांगी।

chat bot
आपका साथी