हत्या मामले की मुख्य आरोपित रोशन खातून गिरफ्तार

पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 ठंडा डिपो के समीप दुलारी लाइन होटल के पीछे 13 अक्ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:38 PM (IST)
हत्या मामले की मुख्य आरोपित रोशन खातून गिरफ्तार
हत्या मामले की मुख्य आरोपित रोशन खातून गिरफ्तार

पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 ठंडा डिपो के समीप दुलारी लाइन होटल के पीछे 13 अक्टूबर को चार माह पूर्व हुई हत्या के मामले के मुख्य आरोपित रोशन खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक होटल कर्मी की पत्नी के बयान के आधार पर तीन लोगों को आरोपित बनाया गया था। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार रेशमा खातून को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में होटल संचालक की पत्नी रोशन खातून, राजेश ठाकुर व प्रताप ठाकुर को अभियुक्त बनाया गया था। वहीं बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग मामले का उजागर होने से बचने के लिए तीनों अभियुक्तों ने मिल कर होटल में काम कर रहे स्टाफ मुजाहिर आलम सिटी निवासी का हत्या कर पानी टंकी में शव को छुपा कर प्लास्टर कर दिया था। जिसके बाद तीनों मिलकर विजय राहा को रास्ते से हटाने के लिए हत्या करने का साजिश रच रहे थे। जिसके भनक विजय राहा को लगते हीं घटना की जानकारी मृतक युवक के परिजनों एवं मुफस्सिल प्रशासन को दिया। स्थानीय लोगों ने बताया पूर्व में भी प्रेम प्रसंग में उक्त महिला ने संत कवरिया के समीप अपने पहले पति मुस्ताक का हत्या अपने प्रेमी के सहयोग से कर चुकी है। जिसके बाद जब प्रशासन छानबीन में जुटी तो उक्त हत्या के आरोप को विजय राहा ने अपने ऊपर ले लिया। जिस मामले में विजय राहा जेल भी जा चुका हैं। जेल से आने के बाद रोशन खातून अपने प्रेमी विजय राहा से शादी कर लाईन होटल संचालन करने लगी। इसी बीच इन्होंने पुन: हत्या की घटना को अंजाम दिया। वही लोगों ने बताया कि विजय राहा और मोहम्मद मुस्ताक दोनों मित्र थे और ऑटो चलाते थे। इसी दौरान रोशन खातून का विजय राहा से आंखें चार हो गई और उन्होंने अपने पति मोहम्मद मुस्ताक को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा और अपने प्रेमी विजय राहा के साथ अपने पति की हत्या कर संत कावरिया में उसे दफना दिया था। जिसके बाद इसकी भनक पुलिस को लगी और पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचकर मोहम्मद मुस्ताक का नर कंकाल को बरामद किया था। जिसके बाद विजय राहा जेल भी गया और जेल से निकलने के बाद फिर दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद बाईपास ठंडा फैक्ट्री के समीप दोनों ने मिलकर लाइन होटल चलाने लगे। यहीं पर फिर रोशन खातून का अन्य लोगों से मिलना जुलना ज्यादा होने लगा। इस क्रम के रौशन खातून को उनका नौकर एक बार अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथ देख लिया जिसे रोशन खातून ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर पानी के टंकी में फेंक दिया। जब इस बात की भनक उनके पति विजय राहा को लगी तो रोशन खातून ने उन्हें भी रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचने लगी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया हत्या में शामिल दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं हत्या में शामिल महिला रौशन खातून को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी