आवश्यक स्टेशन क्लब रोड में मंदिर की तर्ज पर बनेगा आकर्षक पंडाल

पूर्णिया। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में पूजा पंडालों के निर्माण की तैयारी प्रारंभ हो ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:00 PM (IST)
आवश्यक स्टेशन क्लब रोड में मंदिर की तर्ज पर बनेगा आकर्षक पंडाल
आवश्यक स्टेशन क्लब रोड में मंदिर की तर्ज पर बनेगा आकर्षक पंडाल

पूर्णिया। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में पूजा पंडालों के निर्माण की तैयारी प्रारंभ हो गई है। मूर्तिकार भी अपने कार्य में जुटे गए हैं। शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिर पंडाल के निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेशन क्लब नवरत्न पूजा समिति में 1978 से पूजा की जाती है। खुला जगह रहने के कारण भव्य पंडाल निर्माण होता है और लोग भी यहां पर मेला का आनंद लेते हैं। मूर्तिकार कोलकाता के कुमारटोल से आए हैं।

यहां पर मां दुर्गा की प्रतिमा के अलावा सरस्वती, गणेश और कार्तिक की प्रतिमा बनायी जाती है। प्रतिमा के भव्यता की चर्चा शहर में होती है।

=======

स्थानीय कलाकार ही कर रहे हैं पंडाल निर्माण

कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्षों से स्थानीय कलाकार ही पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे हैं। इससे पहले यहां पर ओडिशा से मंदिर निर्माण करने के लिए कारीगर आते थे। ओडिशा की प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर पंडाल निर्माण होता था। इस बार पंडाल का निर्माण सामान्य और छोटा होगा। फूलों की सजावट होगी। नवरत्न पूजा समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मांझी ने बताया कि पंडाल छोटा बनेगा। इसकी सजावट पर अधिक फोकस किया गया है। पिछले दो वर्षों से बाहर से कारीगर नहीं आ रहे हैं। मंदिर निर्माण में ही बाहर से कलाकार मूर्ति निर्माण कर रहे हैं। रंगीन बल्ब और फूलों से सजावट होगी। छोटा ही पंडाल होगा जो मंदिर के तर्ज पर होगा लेकिन उसको आकर्षक बनाने की कोशिश करीगर कर रहे हैं।

पूजा समिति -

संरक्षण - डा. डी राम, डी एन चौधरी, रमेश मिश्रा

अध्यक्ष - विजय कुमार आर्य

सचिव - राम नारायण सिंह

कोषाध्यक्ष - मुकेश कुमार मांझी

सदस्य - संजीव कुमार, अजीत कुमार रजक, अशोक कुमार, अमीत, ड्ब्लू दास आदि

----------

chat bot
आपका साथी