पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में सांसद चिराग ने किया रात्रि विश्राम, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

पूर्णिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती पर उनके गांव में सांसद चिराग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:29 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में सांसद चिराग ने किया रात्रि विश्राम, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद
पूर्व मुख्यमंत्री के गांव में सांसद चिराग ने किया रात्रि विश्राम, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

पूर्णिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती पर उनके गांव में सांसद चिराग पासवान के आगमन से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है। कोई इसे वोट बैंक को लेकर यात्रा बता रहा है तो कोई इसे उनकी राजनीतिक परिपक्वता की निशानी बता रहा है। फिलहाल सांसद व पूर्व मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान के आने से लोजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद है।

विदित हो कि तीन बार मुख्यमंत्री रहे भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर सांसद चिराग पासवान मंगलवार की देर संध्या उनके पैतृक गांव केनगर प्रखंड के बैरगाछी गांव पहुंचे तथा उनके परिजनों से मुलाकात की। उनके स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा सांसद को फूल माला से लाद दिया। हर कोई चिराग से मिलने तथा हाथ मिलाने के लिए बेताब थे। चिराग न केवल स्व. शास्त्री के परिजन के यहां रात्रि भोज किया बल्कि वहीं रात्रि विश्राम भी किया। सांसद ने स्व. शास्त्री के परिजनों से मिलकर उनका अपने पिता के बीच अच्छे संबंधों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनो परिवार सुख दुख की घड़ी में साथ साथ रहें हैं। इन्हीं संबंधों को बरकरार रखने के लिए वे यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि स्व. शास्त्री तथा स्व रामविलास पासवान एक हीं विचार धारा के नेता थे। दोनो नेता सदा गरीबों, दलितों, शोषितों एवं पिछड़े वर्ग के उद्धार के लिए काम किया करते रहे। अब हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि दोनो नेता के विचार धारा को आगे बढ़ाकर गरीब, दलित, शोषित एवं पिछड़ा वर्ग को मुख्य धारा से जोड़े। इस दौरान उन्होंने स्व. शास्त्री के सादगी भरे जीवन चरित्र की चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि स्व.शास्त्री महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ कुशल एवं ईमानदार छवि के नेता थे। देश प्रेम तथा समाज सेवा उनमें कूट-कूट भरी हुई थी। बुधवार को वे पूर्णिया में कई स्थानों पर गए तथा लोजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वे पूर्णिया कालेज स्थित कल्याण छात्रावास गए जहां छात्रों की समस्याओं से अवगत हुए। वहां परिसर में बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सेनिटाईजेशन के नाम पर छात्रावास खाली कराने के बिहार सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध किया। कहा कि इसके लिए वे यहां से पटना तक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार दलित व पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।

chat bot
आपका साथी