उत्तम चरित्र और कुशल व्यक्तित्व के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बने भोला पासवान शास्त्री

पूर्णिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भोला पासवान शास्त्री की जयंती राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। कार्यक्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:00 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:00 PM (IST)
उत्तम चरित्र और कुशल व्यक्तित्व के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बने भोला पासवान शास्त्री
उत्तम चरित्र और कुशल व्यक्तित्व के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बने भोला पासवान शास्त्री

पूर्णिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भोला पासवान शास्त्री की जयंती राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य समारोह प्रखंड के काझा कोठी परिसदन परिसर में आयोजित की गई जहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी राहुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दयाशंकर तथा जिले के अन्य अधिकारियों ने स्व. शास्त्री के जन्म स्थली केनगर प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी गांव पहुंचकर उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। समारोह में जिला पदाधिकारी ने स्व.शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा छोटे एवं दलित परिवार में जन्म लेकर भी उन्होंने उत्तम चरित्र एवं कुशल व्यक्तित्व के कारण तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। ईमानदार एवं कुशल व्यक्तित्व के कारण ही राज्य एवं केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के नि:स्वार्थ सेवा में व्यतीत किया। जिला पदाधिकारी ने लोगों को स्व. शास्त्री के जीवन चरित्र से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान हीं स्व. शास्त्री के भतीजे बिरंची पासवान ने जिला पदाधिकारी को बैरगाछी गांव के कई समस्याओं से अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने लोगों को पंचायती चुनाव समाप्ति के उपरांत समास्याओं को दूर करने का भरोसा दिलाया। जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिले अन्य अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल काझा कोठी परिसदन परिसर पहुंचकर स्व.शास्त्री के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तदोपरांत सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जीवन ज्योति केन्द्र कबीर आश्रम के विजय कुमार दास ने भजन प्रस्तुत किया तथा तबला पर शंकर ब्रम्हचारी थे। मदरसा अंजूमन इस्लामिया खजांची हाट पूर्णिया के मो.तुफेल, मो. अब्दुल बारी, मो. अब्दुल बहाव कैथलिक चर्च पूर्णिया के फादर रौशन, गुरूद्वारा पूर्णिया के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी लक्ष्मण सिंह बेदी ने भजन प्रस्तुत कर लोगों मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह में मंच का संचालन शिक्षिका सुचित्रा कुमारी कर रही थी। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता के.डी. प्रज्वल, वरिय उपसमाहर्ता सोनी कुमारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम बाबू राम, विशेष कार्य पदाधिकारी नीरज कुमार दास, बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एससीझा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी