जानकीनगर में वज्रपात से तीन लोगों की मौत ,दो मवेशी भी मरे

पूर्णिया। वज्रपात से जानकीनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर महिला सहित दो पुरुषों की मौत हो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:49 PM (IST)
जानकीनगर में वज्रपात से तीन लोगों की मौत ,दो मवेशी भी मरे
जानकीनगर में वज्रपात से तीन लोगों की मौत ,दो मवेशी भी मरे

पूर्णिया। वज्रपात से जानकीनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर महिला सहित दो पुरुषों की मौत हो गई। इसके साथ ही हजारों रूपये मूल्य की दो भैंस भी मर गई। एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। घटना रामपुर तिलक एवं रूपौली दक्षिण पंचायत में हुई। बुधवार की सुबह जानकीनगर थाना लाए गए तीनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए गोडिहारी टोला रामपुर तिलक के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम हुए वज्रपात से 30 वर्षीय महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह घटना उक्त पंचायत के वार्ड 05 स्थित गोडिहारी टोला एवं नहर से पश्चिम बहियार में हुई। मृतका गोडिहारी टोला रामपुर तिलक के वार्ड 05 की रहनेवाली अंजलि देवी पति शैलेन्द्र यादव थी। देर शाम को घटनास्थल पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बताया कि मृतका घास काटने बहियार गई हुई थी। वज्रपात से उसकी मौत हो गई। देर शाम तक जब मृतका घर नहीं लौटी तब परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। काफी देर बाद मृतका अंजलि देवी का शव देखा गया। घटनास्थल पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पश्चात शव को गोडिहारी टोला स्थित उनके आवास पर लाया गया। घटना की सूचना पुलिस एवं अंचल प्रशासन बनमनखी को दी गई।घटना को लेकर गोडिहारी टोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की अलसुबह पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय दर्जनों गणमान्य लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक-संवेदना व्यक्त कीं। दूसरी ओर रूपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड 11 स्थित हटिया टोला के रहनेवाले दो लोगों की मौत वज्रपात से हो गई। इसके साथ ही दो भैंस भी इसकी चपेट में आ गई। वहीं एक दूसरी भैंस चपेट में आने से झुलस गई।

chat bot
आपका साथी