मक्का फसल के समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन का निर्णय

पूर्णिया। बिठनोली पंचायत के शिशवा गांव में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:43 PM (IST)
मक्का फसल के समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन का निर्णय
मक्का फसल के समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन का निर्णय

पूर्णिया। बिठनोली पंचायत के शिशवा गांव में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान पंचायत का आयोजन रविवार को किया गया। पंचायत की अध्यक्षता किसान नेता विष्णुदेव यादव ने की। किसान पंचायत में किसान आंदोलन को गति देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में किसानों की दयनीय स्थिति की विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार द्वारा पारित कृषि कानून का विरोध किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार ने मक्का किसानों को इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 रुपये पर बेचने के लिए एकजुट होकर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के समक्ष आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता ने किसान पंचायत में किसानों को इस बार संगठित होकर मक्का लदे हजारों ट्रेक्टर के साथ जिला में अनिश्चित काल तक आंदोलन चलाने के लिए आह्वान किया। बिहार किसान मजदूर संघ के कसबा प्रखंड के अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव बिहार किसान मजदूर संघ के नेता दिनेश शर्मा पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद जुबेर आलम एवं अन्य किसान नेताओं ने किसानो की समस्या को व्यक्त करते हुए किसान आन्दोलन को गति देने का आह्वान किया। आयोजित किसान पंचायत में स्थानीय किसानों की 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। आंदोलन को धारदार बनाने के लिए इन सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई। किसान पंचायत में राजेश यादव, मोहम्मद अखलाक आलम, कमल देव शर्मा, विद्यानंद शर्मा, उमेश यादव, संजय कुमार यादव, रविदर शर्मा, अजय कुमार यादव, विजय कुमार यादव, विकास यादव, सौपाल यादव आदि दर्जनों किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी