कटाव पीड़ित बिदटोली टोपड़ा गांव का प्रमुख ने किया दौरा
पूर्णिया। प्रखंड प्रमुख ने भौवा प्रबल पंचायत के बिदटोली टोपडा गांव का दौरा कर वहां बाढ़ जैसे
पूर्णिया। प्रखंड प्रमुख ने भौवा प्रबल पंचायत के बिदटोली टोपडा गांव का दौरा कर वहां बाढ़ जैसे हालात से पीड़ित लोगों का दर्द सुना। प्रमुख रेखा देवी ने कहा कि बिदटोली का लगभग आधा भाग पूरी तरह से कट चुका है। निकट भविष्य में अगर इस कटाव को रोका नहीं गया तो यह भयावह रूप ले सकता है। यहां की लगभग दस हजार की आबादी की परेशानी और बढ़ सकती है। यह कटाव रूपौली के टीकापटी थाना क्षेत्र सहित मोहनपुर ओपी क्षेत्र में अपना असर दिखा सकता है। यहां कटाव पीड़ितों के पुनर्वास की भी बड़ी समस्या है। लोग टोपडा-अंझरी में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क पर रहने को विवश हैं। प्रमुख ने कहा कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा। उन गरीबों को सरकारी जमीन उपलब्ध कराकर अविलंब बसाने की व्यवस्था की जाएगी। मौके पर मुखिया मुन्नी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह, मो मुजाहिर, कुंदन शर्मा, मानिक महतो, कपिलदेव महतो, पंचायत समिति सदस्य द्रोपदी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कटाव पीड़ित मौजूद थे।