पूर्णिया पुलिस को चकमा देता रहा बिट्टू सिंह

पूर्णिया। अपने नाम से लोगों के बीच खौफ फैलाने वाले बिट्टू सिंह पूर्णिया पुलिस के हत्थे कभी चढ़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:16 PM (IST)
पूर्णिया पुलिस को चकमा देता रहा बिट्टू सिंह
पूर्णिया पुलिस को चकमा देता रहा बिट्टू सिंह

पूर्णिया। अपने नाम से लोगों के बीच खौफ फैलाने वाले बिट्टू सिंह पूर्णिया पुलिस के हत्थे कभी चढ़ नहीं पाया। आपराधिक घटना के बाद वह हमेशा पुलिस को चकमा दे जाता रहा। पहली बार जून 2018 में केहाट थाना क्षेत्र के फोर्ड कंपनी चौक पर फर्नीचर दुकान पर गोलीबारी कर रंगदारी का मामला दर्ज होने के बाद दुकान के सीसीटीवी से निकला उसका फोटो वायरल हुआ था। फोटो वायरल होने के बाद उसका चेहरा सार्वजनिक हुआ और पुलिस के हाथ भी पहली बार बिट्टू सिंह का तस्वीर लगी थी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई तेज हुई और उस दौरान उस पर पुलिस दबाव डालने के लिए उसके घर की कुर्की-जब्ती की गई। पूर्णिया पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित की गई थी। स्पेशल टीम पूर्णिया के अलावा अन्य जिलों में भी उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की लेकिन वह हमेशा पुलिस के आंख में धूल झोंकता रहा। हालांकि पुलिस के बढ़ते दबिश को देखते हुए वह न्यायालय में सरेंडर किया और पहली बार जेल गया। इसके बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर एके 47 और अन्य हथियार बरामदगी के लिए पूछताछ की थी। उस दौरान कोई हथियार बरामद नहीं हो पाया। करीब एक साल जेल में रहने के बाद साल भर पहले जेल से निकला और राजनीतिक पार्टी राजद की सदस्यता ली। इसके बाद उस पर तीन मामले दर्ज हुए। चुनावी माहौल खराब करने और कई मामले में वांछित होने के कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ टीम गठित की गई और हथियार सहित उसकी गिरफ्तारी हुई।

chat bot
आपका साथी