मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए चलाएं अभियान: डीएम

पूर्णिया। नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय सभागर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:04 PM (IST)
मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए चलाएं अभियान: डीएम
मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के लिए चलाएं अभियान: डीएम

पूर्णिया। नार्को कोर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय सभागर में सोमवार को हुई। इसमें मादक पदार्थों के नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश डीएम एवं एसपी ने अधिकारियों को दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राहुल कुमार ने की। बैठक में मादक पदार्थो के अवैध व्यापार के रोकथाम एवं नियंत्रण पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि नारकोटिक्स के संबंध में किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएं।

डीएम ने इस कमेटी की थाना स्तर पर भी बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जन-जागरुकता अभियान चलाएं।

एसपी विशाल शर्मा ने कहा कि चुनाव को लेकर ड्रग की सप्लाई बढ़ जाती है। अगर किसी को ड्रग से संबंधित कोई सूचना मिलती है तो जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक को खबर कर सकते हैं। कहीं अफीम एवं गांजा की खेती हो रही है तो इसकी भी जानकारी दें। उन्होंने मादक पदार्थो के अवैध व्यापार को रोकने के लिए जांच बढ़ाने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता तारीक इकबाल, अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शंकर झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश गुप्ता, ड्रग इंसपेक्टर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी