पड़ोसी देशों में केस मिलने के कारण यहां फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

पूर्णिया। पड़ोसी देशों में पल्स पोलियो का केस मिलने की वजह से एक बार फिर यहां पल्स पोलियो अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM (IST)
पड़ोसी देशों में केस मिलने के कारण यहां फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान
पड़ोसी देशों में केस मिलने के कारण यहां फिर चलेगा पल्स पोलियो अभियान

पूर्णिया। पड़ोसी देशों में पल्स पोलियो का केस मिलने की वजह से एक बार फिर यहां पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 11 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए सारी तैयारी समय से पूरी कर लें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया है। डीएम राहुल कुमार सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डीएम ने बताया कि पड़ोसी देशों में पोलियो के केस मिलने से पल्य पोलिया अभियान यहां चलाना आवश्यक हो गया है। इस वर्ष अफगानिस्तान में 19 और पाकिस्तान में 53 पोलियो के केस मिले है। कहा कि अभियान के लिए आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि कोरोना को लेकर बाहर से बहुत से परिवार घर लौटे हैं, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है ताकि कोई भी बच्चा छुटे ना। जो टीकाकरण करने जायेंगे, उन सभी कर्मियों को मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर आदि दिया जाएगा। खुद को सुरक्षित रखते हुए पल्स पोलियो अभियान चलाना है। यह अभियान 6 माह के बाद चलाया जा रहा है, अत: कोई भी नवजात बच्चा छुटे नहीं इसका पूरा ध्यान रखना होगा। कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी, आइसीडीएस कर्मियों को चुनाव में मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रेनिग में लगाया जाएगा। सभी विधान सभा क्षेत्रों में कोविड के नियमों का पालन करते हुए अभियान चलाना है। बैठक में सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य, डीपीओ, आइसीडीएस एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी