कालाजार की रोकथाम के लिए शुरू हुआ छिड़काव अभियान

पूर्णिया। कोरोना के साथ स्वास्थ्य विभाग ने कालाजार के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। जिले मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
कालाजार की रोकथाम के लिए शुरू हुआ छिड़काव अभियान
कालाजार की रोकथाम के लिए शुरू हुआ छिड़काव अभियान

पूर्णिया। कोरोना के साथ स्वास्थ्य विभाग ने कालाजार के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है। जिले में इसके लिए आवासीय छिड़काव का काम शुरू कर दिया गया है। कालाजार की रोकथाम के लिए जिले में वर्ष में दो बार आवासीय छिड़काव किया जाता है। इस क्रम में चिह्नित इलाकों में इसी माह के 16 तारीख से यह अभियान शुरू कर दिया गया है।

डब्लूएचओ के जिला समन्वयक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि जिले में कालाजार से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। वाहक मच्छरों को खत्म करने के लिए जिले में 60 दिवसीय अभियान 16 सितंबर से चल रहा है। जिले के 14 प्रखंडों के 402 गांवों में छिड़काव करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें आवासित जनसंख्या 40.86 लाख है। छिड़काव के लिए लिए 17 हजार 402 किलोग्राम सिथेटिक पयरेथोरिड का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए 102 टीम बनाई गई है।

विदित हो किवर्ष 2016 में जिला में 237 कालाजार के मरीज थे। इस वर्ष वर्तमान में केवल 50 मरीज ही कालाजार से ग्रसित हैं। इसमें 33 मरीज केवल बनमनखी, धमदाहा और केनगर में हीं है। वाहक जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आरपी मंडल ने कहा कि कालाजार बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

chat bot
आपका साथी