लगातार बारिश से क्षेत्र में जलजमाव, डूब गई धान

पूर्णिया। लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में हजारों एकड़ में लगी धान की फसल पानी मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
लगातार बारिश से क्षेत्र में जलजमाव, डूब गई धान
लगातार बारिश से क्षेत्र में जलजमाव, डूब गई धान

पूर्णिया। लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में हजारों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। वहीं लोगों के घर, आंगन, दरवाजे एवं सड़कों पर बरसात के पानी जमा हुआ है। पानी के जमाव से बाढ़ जैसी हालात हो गई है। प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली कारी कोशी उफान पर है। कारी कोशी के तलहटी में लगी धान की फसल पूरी तरह से डूब गयी है। लोगों में त्राहिमाम की स्थिति है। गोकुलपुर पंचायत के वार्ड-11 में सुरेन्द्र शर्मा, छोटू मेहता, प्रसादी राम, संजय शर्मा, गुंजन देवी, विकास राम, डोमी राम आदि के घरों में पानी घुस गया है। इन लोगों को जान माल की रक्षा करना मुश्किल हो गया है। गोकुलपुर गांव के हीं किसान कुंदन यादव, सुबोध मेहता, यदु यादव, जीवछ यादव, संजय यादव, अजय मेहता, अशोक यादव, राजकुमार यादव, कुमोद यादव, परमेश्वर यादव, नरेश यादव, बबलू यादव, मो0रहमान, मो0 नाजिर, संजीव यादव, मनोज यादव, भारत भूषण आदि किसानों ने बताया कि लगभग ढाई सौ एकड मे लगी धान फसल वर्षा के पानी में डूबने से नष्ट हो गयी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि फसल डूबने की जानकारी मिली है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी