गांधी जयंती पर मतदाता जागरुकता के लिए सात किमी की दौड़

पूर्णिया। मतदाता जागरुकता के लिए आगामी दो अक्टूबर को सात किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्थ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:27 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:27 PM (IST)
गांधी जयंती पर मतदाता जागरुकता के लिए सात किमी की दौड़
गांधी जयंती पर मतदाता जागरुकता के लिए सात किमी की दौड़

पूर्णिया। मतदाता जागरुकता के लिए आगामी दो अक्टूबर को सात किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दौड़ कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की।

गांधी जयंती पर फिट इंडिया फ्रीडम रन सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़ का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में विभागों के कर्मचारी, खेल प्रेमी, खिलाड़ी कैडेट एवं आम लोग भाग ले सकते हैं। जिला खेल पदाधिकारी को सभी प्रतिभागी के निबंधन की जम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त दौड़ में 16 वर्ष के अधिक महिला और पुरूष हिस्सा ले सकेंगे। दौड़ प्रखंड कार्यालय पूर्णिया पूर्व के परिसर से प्रारंभ होकर सर्वोदय आश्रम रानीपतरा में खत्म होगा। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पालन सभी आवश्यक रूप से करेंगे। बैठक में सीएस डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि फिट इंडिया के अंतर्गत एक अक्टूबर को वृद्धजन दिवस के अवसर स्वास्थ्य विभाग के स्तर से जांच शिविर सहित कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें बुजुर्गों के लिए मुफ्त जांच शिविर आयोजित होगी। इसमें उनका पहले निबंधन होगा। उसके बाद चिकित्सकीय जांच और सलाह दी जाएगी। ब्लड प्रेशर और अन्य जांच भी निशुल्क होगी। उसके बाद जरूरत पड़ने पर निशुल्क दवा का भी वितरण होगा।

chat bot
आपका साथी