कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थलों की ओर जा रहे प्रभावित

पूर्णिया। बैसा प्रखंड क्षेत्र में उफनाई नदियों का पानी निचले इलाके में घुसने लगा है। प्रखंड क्षे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:15 PM (IST)
कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थलों की ओर जा रहे प्रभावित
कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थलों की ओर जा रहे प्रभावित

पूर्णिया। बैसा प्रखंड क्षेत्र में उफनाई नदियों का पानी निचले इलाके में घुसने लगा है। प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली महानंदा एवं कनकई नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांव में पानी घुस गया है, जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के कारण प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह सड़क ध्वस्त हो गई है जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के ज्यादातर गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भंग हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के बुधियार, अभयपुर, चौपड़, सिरसी, हिजली, काशीबाड़ी, मठुआ टोली, मिर्चान टोला, कदमखाड़ी, मंगलपुर, जगदल, डुमरया, हरना, फुलेशरी, पीरमजनु, बरडीहा, बेहरान, दिगहौज, हरिया, खुशहालपुर, बेहरान, डकैता, कदमखाड़ी, पीपलतोड़ा, आसियानी, खाता टोली आदि गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई गांव के लोग घर छोड़ कर रोड किनारे शरण लिए हुए हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र के कई पक्की सड़क के उपर से जगह-जगह बाढ़ का पानी बह रहा है। लगातार बारिश होने के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसलें बह गई है। अफरातफरी के बीच लोग स्कूल और सामुदायिक भवन समेत ऊंचे स्थलों पर पनाह लेने को विवश हो रहे है। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। बायसी एसडीओ अमरेन्द्र कुमार पंकज, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, अंचलाधिकारी राज नारायण राजा , रौटा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, अनगढ़ थाना अध्यक्ष गुलाम शहबाज, लगातार क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अंचलाधिकारी राज नारायण राजा ने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम प्रखंड क्षेत्र में कार्य कर रहा है जिसके पास तीन मोटर बोट हैं तथा पहले से एक अंचल में मोटर बोट है। जरुरत के हिसाब से राहत शिविर भी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी से जूझने नहीं दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी