नाला पर बने घर के नीचे का हिस्सा तोड़ा, होने लगी जलनिकासी

पूर्णिया। शहर के वार्ड नंबर छह में नाला अतिक्रमण कर बनाए गए एक घर के नीचे के हिस्से का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:03 PM (IST)
नाला पर बने घर के नीचे का हिस्सा तोड़ा, होने लगी जलनिकासी
नाला पर बने घर के नीचे का हिस्सा तोड़ा, होने लगी जलनिकासी

पूर्णिया। शहर के वार्ड नंबर छह में नाला अतिक्रमण कर बनाए गए एक घर के नीचे के हिस्से को गुरुवार को तोड़ा गया। नगर निगम की टीम ने नाले सफाई कराई। इसके बाद इलाके से जलजमाव की समस्या कुछ हद तक दूर हुई। हालांकि इस विकट समस्या से जूझने के बावजूद अतिक्रमण कर बनाए गए घर को पूरी तरह से हटाने से निगम प्रशासन पीछे हट गया।

लगातार बारिश के कारण इस वार्ड में भी एक हफ्ते से पानी जमा हुआ था। स्थानीय लोगों ने महापौर को सूचना दी कि जलनिकासी के लिए बने नाले का अतिक्रमण कर घर बना लिया गया है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। सूचना पर महापौर सविता देवी स्वयं नगर निगम की टीम के सदस्यों के साथ पहुंची और मकान के नीचे का हिस्सा साफ कराकर नाले का बहाव का रास्ता खोला। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिमा देवी, अर्जुन सिंह, सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इसके बाद महापौर अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर 31 बीबीगंज पुल के पास पहुंचीं। यहां से जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में की परेशानी की सूचना मिली थी। नगर निगम की टीम ने स्थिति का जायजा लिया। यहां जलजमाव वाले जगह पर ईट गिराकर सोलिग कराया गया और ह्यूम पाइप लगाकर जल निकासी कराई गई।

नेवालाल चौक वार्ड नंबर 24 में हीरो शोरूम के बगल में कच्ची नाला बनाकर वार्ड नंबरर 24, 25 और 26 में जमा पानी का निकासी कराया गया। वार्ड नंबर 26 में एक निजी दीवार तोड़कर पानी बहाया गया। जलजमाव वाले क्षेत्र ब्लिचिग पाउडर का छिड़काव भी शुरू किया गया है।

chat bot
आपका साथी