मूंगफली और धान की फसल पानी में डूबी

पूर्णिया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में मूंगफली और धान की फ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:53 PM (IST)
मूंगफली और धान की फसल पानी में डूबी
मूंगफली और धान की फसल पानी में डूबी

पूर्णिया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में मूंगफली और धान की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गयी है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से खेतों में भारी जलजमाव हो गया है तथा वहां मछलियां आ गई हैं। तेज बारिश के कारण लोगों को भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। खेतों में पके हुए धान, सब्जी, मूंगफली सहित अन्य फसल पानी में पूरी तरह से डूब गये हैं। बारिश की वजह से सिघिया, चनका, खोखा उत्तर के ग्रामीण इलाकों के खेत में लगी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बर्बाद हुए फसलों की क्षति पूर्ति की मांग सरकार से की है।

chat bot
आपका साथी