रूपौली से क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व का मिल चुका है मौका

पूर्णिया। रूपौली विधानसभा क्षेत्र से 1951 से अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इसमें क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:48 PM (IST)
रूपौली से क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व का मिल चुका है मौका
रूपौली से क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को प्रतिनिधित्व का मिल चुका है मौका

पूर्णिया। रूपौली विधानसभा क्षेत्र से 1951 से अब तक 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इसमें क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर यहां का प्रतिनिधित्व किया है। फिलहाल यहां से बीमा भारती विधायक हैं तथा बिहार सरकार में मंत्री भी हैं।

बीमा भारती चार बार से यहां का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्हें दो-दो बार मंत्री बनने का मौका मिला है। कांग्रेस ने भी यहां से तीन बार जीत दर्ज किया है। बृजबिहारी सिंह, आनंदी सिंह एवं दिनेश कुमार सिंह को कांग्रेस से यहां का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। दिनेश कुमार सिंह को भी यहां से दो बार मंत्री बनने का मौका मिला है। प्रथम विधायक मोहितलाल पंडित, छबिनाथ शर्मा, शालिग्राम सिंह तोमर, सरयुग मंडल, बालकिशोर मंडल एवं शंकर सिंह को एक-एक बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इस बार किसके माथे ताज होता है यह विस चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

======

1951 से अब तक जीते उम्मीदवार

वर्ष-नाम-पार्टी-निवास स्थान

1951- मोहितलाल पंडित -सोशलिस्ट पार्टी - गदीघाट

1957- वृजबिहारी सिंह -कांग्रेस - भौवा प्रबल 1962- वृजबिहारी सिंह -कांग्रेस - भौवा प्रबल 1967- छबिनाथ शर्मा - वामपंथी - लालगंज 1969- आनंदी प्रसाद सिंह -कांग्रेस - बहदूरा इस्टेट 1972- आनंदी प्रसाद सिंह -कांग्रेस - बहदूरा इस्टेट 1977- शालिग्राम सिंह तोमर -जनता पार्टी - झलारी

1980- दिनेश कुमार सिंह - कांग्रेस - कुरसेला इस्टेट 1985- दिनेश कुमार सिंह - कांग्रेस - कुरसेला इस्टेट 1990- सरयुग मंडल - निर्दलीय - बभनचक्का (भवानीपुर) 1995- बालकिशोर मंडल - वामपंथी - भवानीपुर 2000- बीमा भारती - निर्दलीय - भिट्ठा (भवानीपुर) 2005- शंकर सिंह - लोजपा - बीकोठी

2005- बीमा भारती - राजद - भिट्ठा (भवानीपुर) 2010- बीमा भारती - जदयू - भिट्ठा ( भवानीपुर) 2015- बीमा भारती - जदयू - भिट्ठा (भवानीपुर) अबतक

chat bot
आपका साथी