सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

मोहनिया चकला पंचायत के सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशंकर साह के निधन से बुद्धिजीवियों में शोक की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:02 PM (IST)
सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक
सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

मोहनिया चकला पंचायत के सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशंकर साह के निधन से बुद्धिजीवियों में शोक की लहर है।उ नका निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे 70 वर्ष के थे। मृतक के स्वजनों ने जानकारी दी कि वे मध्य विद्यालय हरिपुर माली से अवकाश ग्रहण किए थे। उनके निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित धनेश्वर प्रसाद साह, पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद साह, शंकर साह, रमेंश कुमार साह, समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव, सिंहेश्वर प्रसाद साह, विपिन कुमार , राजकुमार साह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा शोक-संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। मृतक की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

chat bot
आपका साथी