दहेज के लिए पत्नी की हत्या

पूर्णिया। थाना क्षेत्र के ज्ञानडोब पंचायत अंतर्गत खारीगांव वार्ड संख्या 13 निवासी शाहनवाज की 20 वषी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:13 AM (IST)
दहेज के लिए पत्नी की हत्या
दहेज के लिए पत्नी की हत्या

पूर्णिया। थाना क्षेत्र के ज्ञानडोब पंचायत अंतर्गत खारीगांव वार्ड संख्या 13 निवासी शाहनवाज की 20 वर्षीय पत्नी फकीरान उपमापाड़ा की हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता सजीद ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का मामला अमौर थाना में दर्ज कराया है।

बायसी थाना क्षेत्र के भुतहा गांव निवासी सजीद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पुत्री की शादी शहनवाज से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति एवं ससुराल वाले बार-बार पुत्री पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे। अंतत: उसके पति शहनवाज ने उसकी जान ले ली। उन्होंने थाना पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनुतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया गया है। अनुसंधान जारी कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी