मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन

पूर्णिया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित आशा संघर्ष समिति के बैनर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:42 PM (IST)
मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन

पूर्णिया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित आशा संघर्ष समिति के बैनर तले एक शिष्टमंडल ने शनिवार को सिविल सर्जन से मिलकर मांगपत्र सौंपा। मौके पर सभी आशा कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में जुटे और प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया। मौके पर बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सुमंत कुमार सिन्हा, भवतारणी शरण आदि भी उपस्थित थे। प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। प्रमुख मांगों में आशा संयुक्त संघर्ष संघ के हड़ताल के दौरान किये गए समझौते के अनुसार जनवरी 2019 से 1000 रुपया प्रत्येक माह मानदेय का भुगतान, आशा संयुक्त संघर्ष मंच और सरकार के साथ हड़ताल के दौरान किये गए अन्य समझौते को अविलंब लागू किया जाए। योग्यताधारी आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम ट्रेनिग स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए 10 फीसद सीट आरक्षित की जाए, योग्यताधारी आशा फेसिलिटेटरों को बीसीएम के पद पर नियुक्ति का अवसर प्रदान किया जाय, आशा कार्यकर्ताओं के सभी किस्म के बकाये प्रोत्साहन राशि का भुगतान अविलंब किया जाए। विभिन्न जीवन बीमा योजनाओं का लाभ आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रदान किया जाए आदि शामिल है।

chat bot
आपका साथी