जिले में 10 नए बीईओ पदस्थापित

पूर्णिया। जिले में 10 नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) की पदस्थापना हुई है। इनमें नंदन प्रसा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:15 PM (IST)
जिले में 10 नए बीईओ पदस्थापित
जिले में 10 नए बीईओ पदस्थापित

पूर्णिया। जिले में 10 नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) की पदस्थापना हुई है। इनमें नंदन प्रसाद पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बीईओ बनाए गए हैं। इसी तरह राजकुमार सहनी भवानीपुर, सुमन कुमार सिंह पूर्णिया सदर, अजय कुमार सिंह बनमनखी, कुमारी सीता कुमारी बीकोठी, तेजनारायण प्रसाद यादव रूपौली, राम प्रबोध यादव धमदाहा पश्चिम, शोभा लाल पासवान श्रीनगर, मिश्री लाल यादव धमदाहा पूर्व एवं धनेश्वर प्रसाद सिंह जलालगढ़ के बीईओ बनाए गए हैं। इस पदस्थापना के पूर्व ये सभी अलग-अलग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रारंभिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय एवं प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में व्याख्याता के पद पर पदस्थापित थे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का 16 पद है। इनमें मात्र तीन प्रखंड केनगर, बैसा एवं बायसी में बीईओ पदस्थापित थे। बांकी 13 जगहों पर बीईओ का काम-काज प्रभार में चल रहा था।

chat bot
आपका साथी