सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्र में सघन वाहन जांच

पूर्णिया। परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना वाले जोन मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:12 PM (IST)
सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्र में सघन वाहन जांच
सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्र में सघन वाहन जांच

पूर्णिया। परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना वाले जोन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान वाहन जांच में हेलमेट एवं सीट बेल्ट के साथ मास्क की जांच भी की गई। आधा दर्जन जगहों पर चले जांच अभियान में 29500 रुपये और बिना मास्क पहनने वाले लोगों से 50 रुपये के दर से 6600 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना मास्क वाले लोगों को फाइन काटकर मास्क दिया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्र में घटना का कारण एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वाहन जांच किया गया। इस दौरान मरंगा स्थित फरियानी चौक, सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक, दमका चौक, जलालगढ़ थाना क्षेत्र के सौतारी चौक और शहर के केहाट के थाना चौक पर जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जिले में दुर्घटना स्थल वाले चिन्हित करीब दस ब्लैक स्पॉट पर वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। लगातार वाहन जांच अभियान से हेलमेट पहनने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वहीं लोग सड़क दुर्घटना के प्रति सजग हुए हैं। इस दौरान मोटरयान निरीक्षक निशांत कुमार, यातायात प्रभारी विजय कुमार एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी