रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक

पूर्णिया। समाजवाद के आधार स्तंभ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 08:29 PM (IST)
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक

पूर्णिया। समाजवाद के आधार स्तंभ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह मर्माहत हैं। पप्पू सिंह ने कहा कि उनके निधन से न सिर्फ बिहार बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है। भारत सरकार के मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार का विकास किया खासकर पूर्णिया के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा। वे सदैव गरीबों वंचितों की चिता करते रहते थे। उनकी कथनी और करनी में समानता थी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से उनका व्यक्तिगत क्षति हुई है। समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता अमोद कुमार ने कहां कि डॉ. रघुवश प्रसाद सिंह का हर राजनीतिक दल में उनका सम्मान था। वे राजनीति के आजाद शत्रु थे।

श्रीनगर पूर्णिया : देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर राजद सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है। राजद प्रदेश सचिव राजेश कुमार उर्फ राजू मंडल, राजद प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल, गुलाम रब्बानी, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अमित सहनी, राजेंद्र यादव, बिनोद यादव, चंद्रशेखर राय, गिरीश चौहान, विपिन शर्मा, गंगाराम टुड्डू ने कहा एक अच्छे व कर्तव्य निष्ठ नेता के चले जाने से हमलोगों में दुख का माहौल व्याप्त है। राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

कसबा (पूर्णिया) : कसबा स्थित राजद कार्यालय में आयोजित शोकसभा को संबोधित करते हुए युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने कहा कि हमने ऐसा नेता खोया जो कई बार सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री रहकर भी आम आदमी के लिये आम आदमी बनकर जीया।

रूपौली (पूर्णिया) : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन की खबर फैलते ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है ।

chat bot
आपका साथी