रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला

पूर्णिया। शिक्षा सुधार बनाएं बटन दबाने का पहला आधार को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 05:51 PM (IST)
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला
रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला

पूर्णिया। शिक्षा सुधार बनाएं बटन दबाने का पहला आधार को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव विधानंद मेहता, प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने कहा कि बिहार में शिक्षा बदतर दौर में है। नीतीश सरकार ने बिहार में लगातार गिरती शिक्षा के स्तर को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया। साइकिल, पोशाक व वजीफा बांटकर सरकार ने सिर्फ सौदा किया है। साधन संपन्न लोग निजी शिक्षा या बिहार के बाहर की व्यवस्था पर निर्भर है। गरीब परिवार के बच्चे खिचड़ी खाकर जी रहे हैं। शिक्षा के सभी मापदंडों पर हमारा बिहार लगातार गिरता जा रहा है। गरीब बच्चों के सपनों को साकार करने का एक मात्र शिक्षा है। चुनाव सामने है। मताधिकार का संवैधानिक औजार उपयोग करने का वक्त आ गया है। इसका प्रयोग कर आप अपने बच्चों के भाग्य को बदल सकते हैं।

मशाल जुलूस में रालोसपा के गजेन्द्र मेहता, दुखन मेहता, राहुल कुशवाहा, अतुलानंद रश्मि, विवेकानंद, जयकरण राय, पप्पू यादव, दिलीप महतो, भूमि मुखिया, उपेन्द्र ऋषि, बिशो शर्मा, सियाराम यादव, महेन्द्र मुखिया, विधानंद टुड्डू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी